Photos: शादी विवाह में हाथों में लगाए ये 5 लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन, निहारते रह जाएंगे लोग
Published by : Sameer Oraon Updated At : 10 May 2025 7:41 PM
Letest Mehndi Designs
Letest Mehndi Designs: शादी और त्योहारों के मौके पर लगाये जाने वाले 5 ऐसे मेहंदी डिजाइन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके हाथों की खूबसूरती को चार चांद लगा देंगे.
Letest Mehndi Designs: मेहंदी लगाना भारतीय परंपरा का एक खास हिस्सा है, खासकर जब कोई शादी या त्योहार हो. महिलाएं अपने हाथों को सजाने के लिए कई बेहतरीन डिजाइंस लगवाती हैं. ये न सिर्फ देखने में आकर्षक लगती हैं, बल्कि पूरे लुक को पारंपरिक और खूबसूरत बना देती हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे मेहंदी डिजाइंस के बारे में बताएंगे जो देखने में बेहद आकर्षक लगते हैं.
हैवी फ्लोरल ब्राइडल मेहंदी डिजाइन
इस तरह की मेहंदी में छोटे-बड़े फूल बनाए जाते हैं. इसके साथ आप जाल और झूमर जैसी डिजाइन भी जोड़ सकती हैं, जिससे यह मेहंदी एक साथ ट्रेडिशनल और मॉडर्न दिखती है. इसकी शुरुआत आप मोटे डिजाइन (ब्लॉक आर्ट) से करें, और फिर उसमें बारीक डिजाइन जोड़ें, जैसे मेहराब और महीन जाल. इससे मेहंदी घनी और सुंदर दिखेगी.

फूल, जाल और मेहराब वाली डिजाइन
ब्राइडल मेहंदी में गुलाब और कमल जैसे फूल बहुत अच्छे लगते हैं और इनका धार्मिक महत्व भी होता है. इस तरह की मेहंदी आप कलाई के पीछे से शुरू करें और छोटे-छोटे मेहराब बनाएं. फिर फूलों की बेल, बिंदियां और जाल जैसी डिजाइनों को मिलाकर आगे बढ़ाएं. हथेली तक पहुंचते-पहुंचते चांद के आकार बनाकर उन्हें डिजाइन से भरें और फिर पैच डिजाइन जोडें. उंगलियों में भी अलग-अलग डिजाइन मिलाकर लगा सकती हैं.
Also Read: गर्मी के मौसम में डायबिटीज मरीजों के लिए अमृत है यह 3 साग, फायदे इतने कि थाली भरकर हर दिन खाएंगे

झरोखा और ब्लॉक डिजाइन
आजकल की दुल्हनें ज्यादा समय तक मेहंदी नहीं लगवाना चाहतीं, इसलिए ऐसी डिजाइंस पसंद की जाती हैं जो जल्दी लग जाएं और दिखने में भी सुंदर लगे. झरोखा और ब्लॉक डिजाइनों में छोटे-छोटे खिड़की जैसे पैटर्न और फ्लोरल ब्लॉक्स बनाए जाते हैं. ये जल्दी बनते हैं और इसका डिजाइन ऐसा होता है जिससे हाथ भरा भरा लगता है.

मोर डिजाइन वाली मेहंदी
मोर की डिजाइन महिलाओं में हमेशा से पसंदीदा रही है. इसमें मोर के पंखों को सुंदर तरीके से दिखाया जाता है. झूमर और मोर के साथ अगर आप हाथी जैसी डिजाइन भी जोड़ें तो इसे राजस्थानी लुक मिल जाता है. क्रॉस जाली वर्क से यह डिजाइन और भी शानदार लगती है.

कैरी ब्राइडल मेहंदी डिजाइन
कैरी डिजाइन (आम का आकार) पारंपरिक दिखती है और इसमें राजस्थानी छाप भी होती है. आप कैरी के साथ बेल, पत्तियां, फूल और जाल वर्क जोड़ सकती हैं. कुछ नया करना चाहती हैं तो उंगलियों पर मोटे फ्लोरल डिजाइन भी बना सकती हैं.

Also Read: Lipstick Hacks: गर्मियों में ऐसे लगाएं लिपस्टिक,हर किसी की आप पर टिकी रहेगी नजर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










