Latest Rangoli Design: गणेश चतुर्थी पर गणपति आएंगे आपके द्वार, स्वागत के लिए बनाएं ये खूबसूरत रंगोली

Published by : Meenakshi Rai Updated At : 19 Sep 2023 12:15 PM

विज्ञापन

Ganesh Chaturthi 2023 : गणपति बप्पा मोरया ! देशभर में गणेश उत्सव की गूंज है. घर हो या फिर मंदिर पूरी श्रद्धा भक्ति के साथ बप्पा की पूजा की जा रही है. भगवान गणेश के स्वागत में भक्त कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं. ऐसे में आप भी गणपति के स्वागत के लिए अपने घर आंगन में खूबसूरत रंगोली डिजाइन बना सकती हैं.

विज्ञापन
undefined

हम भारतीय हर शुभ मौके पर रंगोली बनाते हैं इसे शुभ प्रतीक माना गया है. आप भी गणेश चतुर्थी पर विघ्नहर्ता के स्वागत के लिए खुशी और उमंग के साथ घर के द्वार पर खूबसूरत रंगोली बना सकते हैं.

undefined

हरी पत्तियों की डिजाइन और विभिन्न रंगों का उपयोग करके आप इस रंगोली को बना सकते हैं. इसे बनाना बहुत आसान है . रंगोली के बाहर के हिस्से में दियों का आकर्षण जोड़ सकते हैं.

undefined

कई रंगों को मिलाकर बनई गई ये रंगोली बनाने में बहुत ही आसान है . गणपति के स्वागत में बनी ये सुंदर रंगोली आपके घर की शोभा बढ़ाएगी.

undefined

हरे रंग से गणेश जी की आकृति बनाने के साथ आप रंगोली में एक छोटा चूहा या अन्य आकर्षक डिज़ाइन जोड़ सकते हैं .

undefined

इस तरह की रंगोली में आप अपनी आर्टिस्टिक क्षमता का प्रदर्शन करके बना सकते हैं. यह रंगोली एक मुक्त-हस्त अनुभव की ओर संकेत करती है .

undefined

भगवान गणेश के स्वागत में आपके घर के मुख्य द्वार पर मोर डिजाइन की ये रंगोली आसान और सुंदर नजर आएगी.

undefined
undefined

भगवान की चरणों में अर्पित करते ये सुंदर उड़हल के फूल की डिजाइन वाली रंगोली अपने चटक रंग से बहुत ही खूबसूरत दिखती है जिसे बनाना भी बेहद ही आसान है.

undefined

गेंदे के फूलों के साथ अन्य फूलों का उपयोग करके आप एक बड़ी और आकर्षक रंगोली बना सकते हैं. इसके लिए कई तरह के फूलों का उपयोग करें ताकि रंगोली में जीवंतता और रंग का खेल हो.

undefined

गेंदे के फूल के साथ रजनीगंधा के फूलों का मेल और उसपर एक खूबसूरत रंगोली डिजाइन, आप आसानी से बना सकती हैं. ये सुंदर रंगोली बप्पा के स्वागत में खूशबू भी बिखेर रही है.

undefined

इस डिज़ाइन के लिए, आप गोल आकार में रंगोली बना सकते हैं और उसमें गणेश जी की आकृति को शामिल कर सकते हैं. इसके बाद, रंगोली के बाहर के हिस्से में अलग-अलग डिज़ाइन बनाएं और उन्हें रंग से भरें.

undefined

विघ्नहर्ता-दुखहर्ता गणपति आपके घर अपनी कृपा बरसाएं इसलिए उनका स्वागत घर के मेन एंट्री ये पूजा रूम तक फूलों की इस रंगोली से करें

Also Read: Happy Ganesh Chaturthi Wishes LIVE: वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ: गणेश चतुर्थी पर यहाँ से भेजें शुभकामनाएं
विज्ञापन
Meenakshi Rai

लेखक के बारे में

By Meenakshi Rai

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola