ePaper

Christmas 2023: क्रिसमस पर क्यों दिया जाता है गिफ्ट, जानें इस त्योहार से जुड़ी अनोखी परंपराएं

Updated at : 20 Dec 2023 2:58 PM (IST)
विज्ञापन
Christmas 2023:  क्रिसमस पर क्यों दिया जाता है गिफ्ट, जानें इस त्योहार से जुड़ी अनोखी परंपराएं

क्रिसमस को लेकर पूरे देश में तैयारियां जोरों शोरो पर हैं. हर साल दिसम्बर की 25 तारीख को यह त्यौहार मनाया जाता है. इस त्यौहार को पूरा देश गर्मजोशी और उत्साह के साथ मनाता है. यह क्रिश्चियन का त्यौहार है जो यीशु मशीह के जन्म की याद में मनाया जाता है.

विज्ञापन
undefined

दिसंबर आने के साथ ही क्रिसमस का उल्लास चारों तरफ छा जाता है. चारों तरफ क्रिसमस त्यौहार की तैयारियां शुरु हो गई है. बाजार में अलग-अलग तरह के सजावट के सामान बिक रहे हैं. क्रिसमस एक प्रमुख ईसाई त्यौहार होने के बावजूद पूरे देश में हर धर्म द्वारा धूमधाम से मनाया जाता है. इस दिन लोग अपने परिवार और प्रियजनों के साथ मिलकर अपने रिश्तेदारों से मिलकर एक दूसरे को उपहार प्रदान करते हैं और मेरी क्रिसमस बोल कर बधाई देते हैं. इस दिन लोग अपने परिवार जनों और रिश्तेदारों को उपहार भी देते हैं. आज हम जानेंगे कि आखिर क्रिसमस मनाने की शुरूआत कब और कहां से हुई. अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग तरीकों से इसे मनाया जाता है.

undefined
कैसे मनाया जाता है क्रिसमस

क्रिसमस के पहले से ईसाई समुदाय के लोग चर्च में जाकर केरोल्स गाते हैं और प्रार्थना करते हैं. इन दिनों के बीच चर्च में ईशा मसीह की जन्मगाथा भी दिखाई जाती है. इन्हें झांकियों के माध्यम से जन्मगाथा दिखाई जाती है. 24-25 दिसंबर की रात प्रार्थना कर धार्मिक गीत गाए जाते हैं. इसके बाद 25 दिसंबर को क्रिसमस ट्री को सजाकर चर्च में रखा जाता है और लोगों के बीच चॉकलेट, केक और मिठाई बांटकर खुशियां मनाई जाती है.

undefined
कब से हुई क्रिसमस मनाने की शुरुआत 

क्रिसमस शब्द की उत्पति क्राईस्ट मार्स से हुई है. पहली बार इसे रोमन शासन काल के दौरान मनाया गया है. इसे पहली बार 366 में मनाया गया. इसके कुछ सालों बाद ही पोप जुलियल ने आधिकारिक तौर पर जीसस क्राइस्ट का जन्मदिवस 25 दिसंबर को मनाने का एलान किया.

undefined
पूरे देश में धूम

क्रिसमस की धूम पूरे देश में रहती है. सजावट की दुकानें एक हफ्ते पहले से लगनी शुरु हो जाती है. लोग एक दूसरे के घर जाकर मीठा खाकर पार्टी करते हैं तथा कई जगहों पर क्रिसमस ईव भी मनाया जाता है.

undefined
ऐसे शुरु हुई गिफ्ट की परंपरा

संता क्लॉज नाम संत निकोलस से प्रभावित होकर रखा गया है. संत निकोलस कई दशक पहले एक बहुत अच्छे और दयालु व्यक्ति थे. बच्चों के प्रति अधिक दयालु होने के लिए उन्हें जाना जाता था. पुरानी कहानी के अनुसार संता ने तीन गरीब बहनों की मदद उनके झोले में सोना डालकर की थी. यहीं से सांता द्वारा उपहार से भरे झोले लटकाने की प्रथा शुरु हुई.

undefined
मीठा खाने का रिवाज

क्रिसमस के दिन मीठा खाने और रिश्तेदारों और बच्चों के बीच मीठा बांटने का रिवाज है. लोग इस दिन घरों में बने क्रिसमस स्पेशल केक्स और चॉकलेट बांटते हैं और खुशियां मनाते हैं.

undefined
क्रिसमस की कई अनोखी परंपराएं

दुनिया के कई देशों में क्रिसमस अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है. जापान में केएफसी क्रिसमस पर्व मनाया जाता है. यूक्रेन में क्रिसमस के अवसर पर मकड़ी के जाल की सजावट की जाती है. वेनेजुएला में रोलर कोस्टिंग कर लोग क्रिसमस मनाते हैं.

undefined
ऐसे मनाते हैं क्रिसमस

ग्रीनलैंड और ऑस्ट्रेलिया में भी अलग तरीके से क्रिसमस मनाए जाते हैं. ग्रीनलैंड में क्रिसमस कयाकिंग और ऑस्ट्रेलिया में समुद्री तट पर जाकर लोग क्रिसमस के दिन को सेलिब्रेट करते हैं.

undefined
क्यों सजाया जाता है क्रिसमस ट्री

जीसस क्राइस्ट के जन्म के बाद लोग बधाई देने आते हैं. जन्म की खुशियां मनाने के लिए घर की सजावट की जाती है. इस खुशी के दिन को याद करते हुए लोग क्रिसमस के दिन सदाबहार फर के पेड़ को सजाते हैं. क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा सबसे पहले जर्मनी में दसवीं शताब्दी में हुई थी.

Also Read: झारखंड : क्रिसमस गैदरिंग में घर-घर गूंज रहे कैरोल गीत-संगीत, चलो चलो रे बैतलहम
undefined
खुशियों का त्यौहार क्रिसमस

क्रिसमस का त्यौहार लोगों की खुशियों का प्रतीक होता है. इस दिन लोग मिठाई और चॉकलेट बांटकर खुशियां मनाते हैं. लोग अपने घरों और मोहल्लों में क्रिसमस का पेड़ लगाकर सजावट करते हैं. बच्चों के बीच मिठाई और चॉक्लेट्स बांटी जाती है.

रिपोर्ट : नेहा सिंह

Also Read: Beauty Tips: सर्दियों में स्किन व बालों के लिए बेस्ट हैं ये तेल, एक बार जरूर आजमाएं, मिलेगा अच्छा नतीजा
विज्ञापन
Shradha Chhetry

लेखक के बारे में

By Shradha Chhetry

Shradha Chhetry is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola