ePaper

Keratin Treatment at Home: घर पर नेचुरल चीजों से करें केराटिन ट्रीटमेंट, फॉलो करें ये 3 स्टेप्स

Updated at : 02 Apr 2025 2:39 PM (IST)
विज्ञापन
Keratin Treatment at Home

Keratin Treatment at Home

Keratin Treatment at Home: हम आपको बतांएगे की आप कैसे नेचुरल चीजों से घर पर ही आसानी से केराटिन ट्रीटमेंट कर सकती हैं.

विज्ञापन

Keratin Treatment at Home: खराब लाइफस्टाइल और बढ़ते प्रदूषण के कारण बाल डैमेज होकर रूखे और बेजान दिखने लगते हैं. ऐसे में अक्सर महिलाएं पार्लर जाकर केराटिन ट्रीटमेंट कराती हैं. इस ट्रीटमेंट से बालों को चमकदार और मुलायम बनाया जाता है. लेकिन पार्लर में यह ट्रीटमेंट महंगा होने के साथ ही आपके बालों के लिए नुकसानदायक भी होता है. इसमें इस्तेमाल होने वाले केमिकल्स बालों को कमजोर बना देते हैं, जिससे बालों का टूटना, दोमुंहे बालों की समस्याओं को बढ़ावा मिलता है. इसलिए हम आपको बतांएगे की आप कैसे नेचुरल चीजों से घर पर ही आसानी से केराटिन ट्रीटमेंट कर सकती हैं.

सामग्री:

चावल (पका हुआ) – 1/2 बाउल
दही – 4 बड़े चम्मच
नारियल तेल – 4 बड़े चम्मच

स्टेप 1: केराटिन ट्रीटमेंट करने के लिए सबसे पहले चावल, दही और नारियल तेल को मिक्सर में एक साथ डालकर अच्छे से पीस लें. जब यह मिश्रण पेस्ट की फॉर्म में हो जाए, तो इसे एक बाउल में निकाल लें.

स्टेप 2: अब तैयार पेस्ट को अपने स्कैल्प के साथ अपने बालों की लंबाई पर अच्छे से लगा लें. फिर इसे 30 मिनट के लिए सूखने के लिए छोड़ दें.

स्टेप 3: 30 मिनट के बाद गुनगुने पानी से बालों को वॉश कर लें.

फायदे

बालों को चमकदार बनाता है: यह ट्रीटमेंट बालों को चमकदार और मुलायम बनाता है, जिससे वे स्वस्थ और आकर्षक दिखते हैं.
बालों को मजबूत बनाता है: चावल, दही और नारियल तेल में पाए जाने वाले पोषक तत्व बालों को मजबूत बनाते हैं और टूटने से बचाते हैं.
बालों को नरम और मुलायम बनाता है: यह ट्रीटमेंट बालों को नरम और मुलायम बनाता है, जिससे वे आसानी से स्टाइल किए जा सकते हैं.
बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देता है: चावल, दही और नारियल तेल में पाए जाने वाले पोषक तत्व बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं.
बालों को डैमेज से बचाता है: यह ट्रीटमेंट बालों को डैमेज से बचाता है और उन्हें स्वस्थ और आकर्षक बनाता है.

ये भी पढ़ें: Homemade Hair Serum: झड़ते बालों के लिए वरदान से कम नहीं ये हेअर सीरम, इस तरीके से बनाएं

ये भी पढ़ें: Banana For Hair: केले से बनाएं बालों को मुलायम और चमकदार, ऐसे करें इस्तेमाल

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola