Karwa Chauth latest Mehndi Design: पुराने डिजाइन से हो गई है बोर तो देखे ये लेटेस्ट डिजाइन
Published by : Pratishtha Pawar Updated At : 10 Oct 2024 11:36 PM
engagement-mehndi-designs
करवाचौथ की मेहंदी में नए ट्रेंड्स से अपने हाथों को सजाएं और त्योहार की रौनक बढ़ाएं. जानें इस साल के सबसे लोकप्रिय मेहंदी डिज़ाइन
Karwa Chauth latest Mehndi Design: करवाचौथ (Karwa Chauth) का त्योहार सुहागन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है. इस दिन व्रत रखने के साथ ही महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं, जिसमें मेहंदी का अपना विशेष महत्व है. हर साल करवाचौथ पर मेहंदी डिजाइन में नए ट्रेंड्स देखने को मिलते हैं. इस साल कौन से मेहंदी डिज़ाइन लोकप्रिय हो रहे हैं, आइए जानते हैं.

1. मिनिमलिस्टिक मेहंदी डिजाइन
अगर आप सादगी पसंद करती हैं, तो इस बार मिनिमलिस्टिक मेहंदी डिज़ाइन ट्राई कर सकती हैं. इसमें छोटे-छोटे फूल, पत्तियां और जालियों का उपयोग होता है, जो हाथों को बेहद खूबसूरत बनाते हैं.

2. ट्रेडिशनल राजस्थानी डिजाइन
करवाचौथ पर पारंपरिक राजस्थानी डिज़ाइन भी काफी ट्रेंड में हैं. इसमें हाथों पर पूरे भरे हुए पैटर्न, मोर और दूल्हा-दुल्हन की आकृति बनाई जाती है, जो शुभता का प्रतीक मानी जाती है.

Also Read:Mehndi Design: ये मेहंदी डिजाइन है बेहद आसान और खूबसूरत
3. अरेबिक मेहंदी डिजाइन
यदि आपको बड़े-बड़े फूलों और बेलों का डिज़ाइन पसंद है, तो अरेबिक मेहंदी इस बार का परफेक्ट चॉइस है. ये डिज़ाइन हाथों को भरा हुआ दिखाने के साथ ही बेहद आकर्षक लगती है.

करवाचौथ के मौके पर मेहंदी का हर डिज़ाइन अपनी अलग खूबसूरती और महत्त्व रखता है, जो त्योहार की रौनक को बढ़ाता है.
Also Read:Karwa Chauth Mehandi Design: करवा चौथ के लिए सरल मेहंदी डिजाइन,अपने खास दिन को बनाएं और भी खास
Also Read: Mehndi Designs: नवरात्रि पर लगाइए खूबसूरत मेहंदी डिजाइन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratishtha Pawar
मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










