Karwa Chauth 2024: चेहरे पर दिखेगा चांद सा ग्लो, किचन में मौजूद ये चीजें करेंगी आपकी मदद
Published by : Saurabh Poddar Updated At : 19 Oct 2024 1:36 PM
Karwa Chauth Beauty Tips: अगर आप एक खूबसूरत और ग्लोइंग त्वचा पाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको अपने घर पर मौजूद कुछ चीजों का इस्तेमाल कर इसे हासिल कर सकते हैं.
Karwa Chauth Skin Care Tips: करवा चौथ के दिन सभी महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए उपवास रखती हैं और इसके साथ ही कई तरह के अन्य नियमों का भी पालन करती हैं. इस दिन सभी महिलाएं अन्य दिनों के मुकाबले ज्यादा खूबसूरत भी दिखना चाहती हैं. आज की यह आर्टिकल उन्हीं महिलाओं के लिए हैं जो करवा चौथ के इस अवसर पर अन्य दिनों के मुकाबले ज्यादा खूबसूरत लगना चाहती हैं. आज हम आपको आपके किचन में ही मौजूद कुछ चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल कर आप अपने चेहरे को काफी ज्यादा ग्लोइंग और ब्राइट बना सकते हैं. तो चलिए किचन में मौजूद इन चीजों और इन्हें इस्तेमाल करने के तरीके के बारे में विस्तार से जानते हैं.
किचन में मौजूद इन चीजों की पड़ेगी जरुरत
- स्किन को एक्सफोलिएट करने के लिए बेसन
- नेचुरल ग्लो के साथ ही एक्ने और स्कार्स के दाग को कम करने के लिए हल्दी
- पिगमेंटशन और इरिटेशन को कम करने के लिए चंदन
- स्किन को मॉइस्चराइज और सॉफ्ट बनाने के लिए दूध या फिर दही
- पीएच लेवल और रिफ्रेशिंग खुशबु के लिए गुलाब जल
Also Read: Beauty Tips: चेहरे की चमक देख चौंक जाएगी दुनिया, सोने से पहले इन चीजों का करें इस्तेमाल
क्यों है ये फेस मास्क फायदेमंद
जब आप इस फेस मास्क का इस्तेमाल अपने चेहरे पर करती हैं तो ऐसे में यह आपकी स्किन को नेचुरल तौर पर एक्सफोलिएट करता है. केवल यहीं नहीं, यह आपके स्किन टोन को ब्राइट भी बनाता है. हफ्ते में दो बार इस मास्क के इस्तेमाल से आप अपनी त्वचा को नरिश और हाइड्रेट कर सकते हैं. इससे आपकी त्वचा नरम भी बनी रहती है. इस मास्क की एक खास बात यह भी है कि चंदन और हल्दी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स एजिंग के लक्षणों को रोकने में भी आपकी मदद कर सकते हैं.
Also Read: Beauty Tips: उपवास के बावजूद करवा चौथ के दिन दिखें सबसे ग्लोइंग और खूबसूरत, यहां जानें क्या है तरीका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










