Kaju Kheer Recipe: केसर,इलायची और काजू का कमाल,जानिए कैसे बनाएं स्वादिष्ट खीर

Updated at : 16 May 2025 3:17 PM (IST)
विज्ञापन
Kaju Kheer Recipe: केसर,इलायची और काजू का कमाल,जानिए कैसे बनाएं स्वादिष्ट खीर

Kaju Kheer Recipe: फुल क्रीम दूध, काजू और केसर से बनी यह खीर रेसिपी हर मौके को बनाए खास.

विज्ञापन

Kaju Kheer Recipe : जब बात मिठास और पारंपरिक स्वाद की तो काजू खीर हर रसोई की शान बन जाती है. केसर की खुशबू, इलायची का हल्का स्वाद और काजू की रिचनेस इस खीर को बना देते हैं खास. इतना खास कि एक बार खाने के बाद इसे आप बार-बार खाना पसंद करेंगे.हम आपको बताते चलें कि यह रेसिपी न सिर्फ बनाने में आसान है बल्कि हर उम्र के लोगों की पसंदीदा भी है. तो चलिए बनाते हैं ये शाही और स्वादिष्ट काजू खीर.

सामग्री

  • फुल क्रीम दूध – 1 लीटर
  • काजू – 1/2 कप (थोड़े साबुत, थोड़े कटे हुए)
  • घी – 1 बड़ा चम्मच
  • चीनी – 1/2 कप (स्वाद अनुसार)
  • केसर – 8-10 धागे (गर्म दूध में भिगोए हुए)
  • इलायची पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
  • बादाम/पिस्ता – सजाने के लिए

विधि

  • काजू भूनें: एक पैन में घी गर्म करें और उसमें काजू को हल्का सुनहरा होने तक भून लें. अलग निकाल लें.
  • दूध उबालें: एक गहरे पैन में दूध उबालें और धीमी आंच पर पकने दें जब तक कि वह थोड़ा गाढ़ा न हो जाए.
  • काजू डालें: अब दूध में भुने हुए काजू और केसर वाला दूध डालें. मध्यम आंच पर 10 मिनट पकाएं.
  • चीनी और इलायची: अब इसमें चीनी और इलायची पाउडर डालें और 5 से 7 मिनट और पकाएं.
  • सजावट: खीर को एक सर्विंग बाउल में निकालें और ऊपर से कटे हुए बादाम व पिस्ता से सजाएं.

Also Read : Quick Potato Curry Recipe: 10 मिनट में ऐसे तैयार करें आलू की सिंपल सब्जी

Also Read : Moringa Paratha Recipe: सहजन के पत्तों से बनाएं टेस्टी और हेल्दी पराठा,नोट करें रेसिपी

Also Read : Leftover Rice Recipes: बचे हुए चावल से बनाएं क्रिस्पी कटलेट्स,कुछ मिनटों में होगा तैयार

Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola