ePaper

Neem Karoli Baba: घर बैठे मिलेगा नीम करोली बाबा का आशीर्वाद, बस करें ये 4 काम, बरसेगी अपार कृपा!

Updated at : 02 Mar 2025 7:58 AM (IST)
विज्ञापन
Neem Karoli Baba

Neem Karoli Baba

Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा का आशीर्वाद कैंची धाम जाए बिना प्राप्त किया जा सकता है. इसके लिए आपको उनके बताए उपदेशों का अनुपालन करना पड़ेगा.

विज्ञापन

Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा 20वीं सदी के एक महान संत और आध्यात्मिक गुरु थे. वह आज भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके विचार आज भी जनमानस में फैली हुई है. वे हनुमान जी के परम भक्त थे. अनुयायी बाबा को हनुमान जी का अवतार मानते हैं. बाबा का आश्रम उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित है, जो कि कैंची धाम के नाम से प्रसिद्ध है. इस आश्रम में रोजाना बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए आते हैं. यहां बाबा का आशीर्वाद पाने के लिए दूर-दूर से लोग आते है. उन्होंने अपने अनुयायियों को भक्ति मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी है. जो लाखों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बनती है. ऐसे में नीम करोली बाबा का आशीर्वाद पाने के लिए किसी धार्मिक अनुष्ठान की जरूरत नहीं होती है. उनके अनुयायियों का मानना है कि सच्चे मन से भक्ति और सेवा करके आप बाबा का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Neem Karoli Baba: जिंदगी आसान बनाएगी नीम करोली बाबा की ये 5 बातें, हर मुश्किल से मिलेगा छुटकारा

यह भी पढ़ें- Neem Karoli Baba: आपका जीवन बदल देंगी नीम करोली बाबा की ये 3 शिक्षाएं, तनाव से मिल जाएगा छुटकारा

हनुमान चालीसा का करें पाठ

नीम करोली बाबा हनुमान जी के परम भक्त थे. ऐसे में माना जाता है कि हनुमान चालीसा का पाठ करके बाबा का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं. इसके अलावा, यह भी कहा जाता है कि हनुमान चालीसा का पाठ करने वाला व्यक्ति भय और रोगों से मुक्त हो जाता है.

गरीबों की करें मदद

नीम करोली बाबा की सीख थी कि लोगों की सेवा करने से पीछे नहीं हटना चाहिए. जरूरतमंद और असहाय लोगों की अपनी सामर्थ्य के अनुसार मदद करना चाहिए. ऐसे में जो व्यक्ति गरीब और असहाय लोगों की मदद करने में आगे रहता है उस पर नीम करोली बाबा का आशीर्वाद बना रहता है.

श्रद्धा और भक्ति से मिलेगा आशीर्वाद

नीम करोली बाबा का कहा करते थे कि सच्चे मन से श्रद्धा और भक्ति से भगवान की प्राप्ति होती है. ऐसे में अगर आपकी भक्ति सच्ची होगी, तो नीम करोली बाबा का आशीर्वाद जरूर प्राप्त होगा. कठिन परिस्थितियों में बाबा का स्मरण करना आपको ताकत देगा और मुश्किलों का सामना करने में आपको हिम्मत देगा.

उपदेशों का करें पालन

नीम करोली बाबा के अनुसार, सत्य के मार्ग पर चलने से कुछ भी हासिल किया जा सकता है. ऐसे में बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उनके उपदेशों का पालन करना पड़ेगा. इसके लिए आपको अनैतिक कार्यों को छोड़कर नैतिक कार्य और सन्मार्ग के रास्ते पर चलना पड़ेगा.

यहां दर्शन करना बहुत फलदायी

अगर संभव है तो आप कैंची धाम का दर्शन कर सकते हैं. यह उनका प्रमुख स्थल है. यहां दर्शन करने के लिए भारत ही नहीं विदेशों से भी लोग आते हैं. अनुयायियों का कहना है कि यहां दर्शन करना बहुत ही फलदायी होता है.

यह भी पढ़ें- Neem Karoli Baba: मन में आ रहे नकारात्मक विचार हो जाएंगे दूर, याद रखें नीम करोली बाबा की ये बातें

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola