Birthday Special Story: 23 July को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा साल, यहां जानें वर्षफल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Birthday Special Story: 5 मूलांक से प्रभावित जातक अत्यंत व्यवहार कुशल, चरित्रवान एवं ईमानदार होते हैं. निर्णय क्षमता कमजोर होने के कारण जीवन में प्रत्येक कदम पर बाधाओं का सामना करना पड़ता है.

विज्ञापन

Birthday Special Story: आज 23 जुलाई (23 July) है, सबसे पहले 23 जुलाई को जन्मे लोगों को जन्मदिन (23 July Birthday) की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. जैसे यदि आपकी जन्म 23 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 5 होगा.

विज्ञापन

स्वभाव

इस मूलांक से प्रभावित जातक अत्यंत व्यवहार कुशल, चरित्रवान एवं ईमानदार होते हैं. निर्णय क्षमता कमजोर होने के कारण जीवन में प्रत्येक कदम पर बाधाओं का सामना करना पड़ता है. लक्ष्य प्राप्ति के लिए ये जातक कठिन श्रम कर सफल होते हैं. जीवन का मध्यकाल सुख एवं आनन्दमय व्यतीत होता है. ये जातक बहुधंधी प्रवृत्ति के होते हैं. प्रत्येक नईं चीज को सीखने की जिज्ञासा सदैव इनके मन में बनी रहती है.

आगामी वर्ष की सफलताएं

यह वर्ष आपकी सफलता का रहेगा. नाते रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा. विकास के नए मार्ग मिलेंगे. इस वर्ष यात्राएं अधिक होगी. सौभाग्यशाली जातकों की विदेश यात्रा की इच्छा पूर्ण होगी.

आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता आएगी. विरोधी परास्त होंगे. समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी. रोजगारपरक परीक्षाओं सफलता एवं इंजीनियरिंग, सीए, वकालत, पत्रकारिता, कंप्यूटर, दूरसंचार, बीमा, बैंक आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे. व्यावसायिक विस्तार एवं लाभ से मन प्रसन्न रहेगा. आयात-निर्यात के व्यवसाय में आशातीत धन लाभ होगा. नौकरीपेशा वर्ग के लिये वर्ष अनुकूल रहेगा. मानदेय और पद भार में वृद्धि की इच्छा पूर्णं होगी. स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola