करें शिरडी साईं बाबा के साथ ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, आईआरसीटीसी लेकर आया किफायती टूर पैकेज

IRCTC Tour Package: अगर आप आने वाले कुछ समय में शिरडी साईं बाबा के साथ ही ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने की योजना बना रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके काम की है. आज हम आपके लिए आईआरसीटीसी की एक जबरदस्त टूर पैकेज लेकर आये हैं.
IRCTC Tour Package: अगर आप आने वाले कुछ समय में शिरडी साईं बाबा और ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम की और मददगार साबित हो सकती है. आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक ऐसे टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आपकी किफायती कीमत पर इन जगहों के दर्शन कर सकेंगे. इस पैकेज को अगर आप खरीदते हैं तो आपको भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से सफर करने का मौका दिया जाएगा. चलिए इस टूर पैकेज से जुड़ी बाकी सभी बातों को विस्तार से जान लेते हैं.
टूर पैकेज की डीटेल्स
अगर आप इस टूर पैकेज को खरीदने की सोच रहे हैं तो बता दें इसका नाम Bharat Gaurav Shirdi & Jyotirlinga Yatra Ex Bettiah है. इस पैकेज का कोड EZBG17 है. इस पैकेज के तहत आपको 11 दिनों और 10 रातों तक इन सभी पवित्र जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा. इस पैकेज को अगर आप खरीदते हैं तो भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से सफर करने का मौका मिलेगा. अगर आप इस पैकेज को खरीदते हैं तो आपको ठहरने और खाने-पीने की भी चिंता करने की जरुरत नहीं होगी. इस पैकेज को खरीदने पर आपको ट्रैवल इंश्योरेंस की भी सुविधा दी जाएगी.
Also Read: IRCTC Tour Package: पार्टनर के साथ करें कूर्ग और मैसूर की सैर, आईआरसीटीसी लेकर आया सस्ता टूर पैकेज
Also Read: Bike से लद्दाख जाने के बजाय IRCTC के इस टूर पैकेज का करें इस्तेमाल, बिल्कुल अलग होगी ट्रिप
Also Read: IRCTC Tour Package: सस्ते में केरल घूमने का मौका, रहने-खाने की भी कोई टेंशन नहीं
इन जगहों पर घूमने का मिलेगा मौका
यात्रियों को नीचे बताये गए जगहों पर घूमने का मौका दिया जाएगा
-शिरडी में साईं दर्शन, शनि शिंगणापुर मंदिर
-नासिक में त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग
-द्वारिका में द्वारिकाधीश मंदिर और नागेश्वर ज्योतिर्लिंग
-उज्जैन में ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग
-सोमनाथ में सोमनाथ ज्योतिर्लिंग
टूर पैकेज के लिए चुकाने होंगे इतने पैसे
आप अगर इस टूर पैकेज को खरीदते हैं तो इसके लिए आपको प्रति व्यक्ति के हिसाब से 20,899 रुपये चुकाने पड़ेंगे. टूरिस्ट अगर चाहें तो इस पैकेज को IRCTC के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खरीद सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










