IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी ने शुरू की दिव्य दक्षिण यात्रा, इन धार्मिक स्थलों का ऐसे करें दर्शन
Published by : Shaurya Punj Updated At : 09 Aug 2023 2:41 PM
IRCTC Tour Package, divya dakshin yatra with jyotirlinga: आईआरसीटीसी ने यात्रियों के लिए भारत गौरव ट्रेन की तरफ से टूर पैकेज की घोषणा की गई है. इस टूर पैकेज को एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत पेश किया गया है. आइए IRCTC के इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानते हैं.
-
आईआरसीटीसी ने एक धार्मिक टूर पैकेज की घोषणा की है
-
इस टूर पैकेज में श्रद्धालु भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के जरिए यात्रा करेंगे
-
इस टूर पैकेज की शुरुआत 23 अगस्त, 2023 से हो रही है
IRCTC Tour Package, divya dakshin yatra with jyotirlinga: अगर आप किसी धार्मिक स्थल जाने की योजना बना रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए अच्छा ऑप्शन लेकर आया है, आईआरसीटीसी की तरफ से यात्रियों के लिए समय-समय पर टूर पैकेज की घोषणा की जाती है. एक बार फिर से यात्रियों के लिए भारत गौरव ट्रेन की तरफ से टूर पैकेज की घोषणा की गई है. इस टूर पैकेज को एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत पेश किया गया है. इस टूर पैकेज में श्रद्धालु भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के जरिए यात्रा करेंगे. आइए IRCTC के इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानते हैं.
जानें दिव्य दक्षिण यात्रा के बारे में
इस टूर पैकेज की शुरुआत 23 अगस्त, 2023 से हो रही है. यात्रा 8 रातें और 9 दिनों की है. इस पैकेज की शुरुआत सिकंदराबाद से होगी. इस टूर पैकेज में तिरुवन्नामलाई, रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी, त्रिवेंद्रम, त्रिची और तंजावुर की सैर पर ले जाया जाएगा.
कहां होंगे बोर्डिंग/डिबोर्डिंग पॉइंट?
इस टूर पैकेज के यात्री सिकंदराबाद, काजीपेट, वारंगल, खम्मम, विजयवाड़ा, तेनाली, ओंगोल, नेल्लोर, गुडूर और रेनिगुंटा स्टेशनों से बोर्डिंग/डिबोर्डिंग कर सकेंगे. यह यात्रा भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के जरिए कराई जाएगी.
जानें टूर पैकेज के बारे में विस्तार से
-
पैकेज का नाम– Divya Dakshin Yatra With Jyotirlinga (SCZBG10)
-
डेस्टिनेशन कवर– तिरुवन्नामलाई, रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी, त्रिवेंद्रम, त्रिची और तंजावुर
-
कितने दिन का होगा टूर– 8 रात और 9 दिन
-
रवाना होने की तारीख– 23 अगस्त, 2023
-
मील प्लान– मार्निग टी, ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर
-
ट्रैवल मोड– भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन
-
क्लास– स्लीपर, सेकेंड एसी और थर्ड एसी
इन जगहों पर घूमने का मिलेगा मौका
-
तिरुवन्नामलाई- अरुणाचलम मंदिर
-
रामेश्वरम- रामनाथस्वामी मंदिर
-
मदुरै- मीनाक्षी अम्मन मंदिर
-
कन्याकुमारी- रॉक मेमोरियल, कुमारी अम्मन मंदिर
-
त्रिवेंद्रम- पद्मनाभस्वामी मंदिर
-
त्रिची: रंगनाथस्वामी मंदिर
-
तंजावुर: बृहदेश्वर मंदिर
IRCTC के इस टूर पैकेज का किराया
इस टूर पैकेज के इकॉनोमी क्लास में अगर आप अकेले यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति 14,300 रुपये देने होंगे और अगर आप स्टैंडर्ड कैटिगिरी में यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति 21,900 रुपये देने होंगे. वहीं, अगर आप कंफर्ट क्लास में यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति 28,500 रुपये देने होंगे. अगर आपके साथ 5 से 11 साल के बच्चे सफर कर रहे हैं तो इकॉनोमी क्लास में आपको 13,300 रुपये, स्टैंडर्ड श्रेणी में आपको 20,800 रुपये और कंफर्ट श्रेणी में आपको 27,100 रुपये देने होंगे. इस टूर पैकेज की बुकिंग टूरिस्ट आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं. IRCTC के अन्य टूर पैकेजों की तरह ही इसमें भी टूरिस्टों के रहने और खाने की सुविधा भी दी जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










