International Men's Day 2022: अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस आज, यहां जानें मर्दों से जुड़ी रोचक बातें

Published by : Shaurya Punj Updated At : 19 Nov 2022 5:22 AM

विज्ञापन

International Men's Day 2022, Unknown Facts related to Men: पुरुषें भी घरेलू हिंसा के शिकार हैं, इन्हीं सारी बातों को देखते हुए महिला दिवस के साथ-साथ 19 नवंबर को पुरुष दिवस भी मनाने की जरूरत महसूस की गई. आइए जानते हैं पुरुषों से जुड़ी कुछ ऐसी बातें जिनसे अभी तक अंजान हैं आप.

विज्ञापन

International Men’s Day 2022, Unknown Facts related to Men:  ‘महिला दिवस’ (Women’s Day) के बारे में तो लोगों ने खूब सुना है लेकिन क्या आपको पता है कि ‘इंटरनेशनल मेन्स डे’ हर साल 19 नवंबर को मनाया जाता है. पुरुषों की भी अपनी ऐसी समस्याएं हैं, जिनसे उन्हें जूझना पड़ता है, देश में कई केसों में घरेलू हिंसा के शिकार पुरुष भी हैं, इन्हीं सारी बातों को देखते हुए महिला दिवस के साथ-साथ पुरुष दिवस भी मनाने की जरूरत महसूस की गई, इसके बाद से भारत में भी पुरुष दिवस को भी मनाया जाने लगा.आइए जानते हैं पुरुषों  से जुड़ी कुछ ऐसी बातें जिनसे अभी तक अंजान हैं आप.

पुरुषों के बारे में कुछ रोचक तथ्य

  • महिलाओं के प्रति पुरूषों का आकर्षण कॉमन बात है, लेकिन पुरुष अपने पूरे जीवन में से एक साल महिलाओं को देखने में ही बीता देते हैं

  • कहा जाता है कि महिलाएं खासी बातूनी होती हैं लेकिन मर्द भी कम नहीं होते, कहते हैं कि

  • पुरुष भी एक दिन में औसतन 2,000 शब्द बोलते हैं

  • पुरुष ठंडे तापमान के प्रति कम संवेदनशील होते हैं, ऐसा कहा जाता है

  • महिलाओं के वजन के विपरीत पुरुषों के शरीर में अधिकतर फैट या मोटापा उनके पेट पर ही जमा हो जाता है

  • मर्दों के साथ चाहे जितनी भी बड़ी परेशानी क्यों न आ जाए वे जल्दी रो नहीं पाते, जबकि

    औरतें रो कर अपना मन हल्का कर लेती हैं.

  • महिलाओं की तुलना में मर्दों के आत्महत्या के मामले ज्यादा आते हैं

  • अध्ययन में बताया गया है कि जिन मर्दों की पत्नियां सुंदर होती हैं वे जीवन में खुश और

    संतुष्ट होते हैं

  • सन् 1927 में पहली बार दो मर्दों ने फिल्मी पर्दे पर एक-दूसरे को किस किया था

क्या है इतिहास

अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस के इतिहास के बारे में बात करें तो यह दिन हर साल 19 नवंबर को मनाया जाता है. इसकी शुरुआत 7 फरवरी 1992 को थॉमस ओस्टर द्वारा की गई थी. अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस की के बारे में थॉमस ओस्टर ने एक साल पहले 8 फरवरी 1991 को ही सोच लिया गया था. इसके बाद 1999 में इस परियोजना को त्रिनिदाद और टोबैगो ने शुरू किया और तबसे यह प्रचलन में आ गया.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola