Outfit For Garba Night: गरबा नाइट में घाघरा-चोली नहीं पहनें ये इंडो-वेस्टर्न आउटफिट, दिखेंगी सबसे अलग

Updated:
विज्ञापन

Indo-Western Outfit For Garba Night

Outfit For Garba Night: कुछ अभिनेत्रियों के पास खूबसूरत इंडो-वेस्टर्न आउटफिट हैं, आप उनके कलेक्शन को देखकर अपना आउटफिट तैयार कर सकती हैं. तो चलिए आपको अभिनेत्रियों के लेटेस्ट आउटफिट दिखाते हैं ताकि आप भी अपना लुक बदल सकें.

विज्ञापन

Outfit For Garba Night: शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है. शारदीय नवरात्रि में लोग मां दुर्गा को अपने घर लाते हैं और उनकी पूजा करते हैं. लोग शारदीय नवरात्रि का भी इंतजार करते हैं, इसलिए इस नवरात्रि में कई जगहों पर डांडिया और गरबा नाइट का आयोजन किया जाता है. जिसके लिए महिलाएं ढेरों नए आउटफिट खरीदती हैं.

विज्ञापन

वैसे तो गरबा और डांडिया नाइट में घाघरा-चोली पहनी जाती है, लेकिन अगर आप गरबा नाइट में घाघरा-चोली नहीं पहनना चाहती हैं तो यहां हम आपको इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के कुछ लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं. कुछ अभिनेत्रियों के पास खूबसूरत इंडो-वेस्टर्न आउटफिट हैं, आप उनके कलेक्शन को देखकर अपना आउटफिट तैयार कर सकती हैं. तो चलिए आपको अभिनेत्रियों के लेटेस्ट आउटफिट दिखाते हैं ताकि आप भी अपना लुक बदल सकें.

श्रद्धा कपूर

अपने लुक से लोगों को दीवाना बनाने वाली श्रद्धा कपूर हर आउटफिट में कमाल लगती हैं. ऐसे में आप उनके इस लुक से टिप्स लेकर अपने लिए इंडो-वेस्टर्न आउटफिट बनवा सकती हैं. इस तरह का इंडो-वेस्टर्न लुक आपको क्यूट दिखने में मदद करेगा.

सोनाक्षी सिन्हा

फ्यूजन लुक कैरी करने के लिए आप सोनाक्षी सिन्हा के इस लुक से टिप्स ले सकती हैं. मल्टी कलर वर्क वाला आइवरी कलर का जैकेट और धोती स्कर्ट सेट आपकी गरबा नाइट को खूबसूरत बनाने में मदद करेगा. इसके साथ ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी कैरी करके अपने लुक को कंप्लीट करें.

माधुरी दीक्षित

अगर आपको धोती पहनना पसंद है, तो अपने लिए धोती स्टाइल की ड्रेस बनवाएं. माधुरी दीक्षित जैसी धोती स्टाइल की ड्रेस आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगी. ऐसी ड्रेस बनवाते समय उसकी फिटिंग का खास ख्याल रखें. अगर इसकी फिटिंग सही नहीं होगी, तो आपका लुक खराब हो सकता है.

कृति सेनन

अगर आप डिफरेंट लुक पाना चाहती हैं, तो कृति सेनन के इस लुक से टिप्स लेकर तैयार हो जाएं. इस लुक को कंप्लीट करने के लिए आपको शरारा के साथ क्रॉप टॉप पहनना है और उसके साथ फ्लोर-लेंथ श्रग कैरी करना है. श्रग की वजह से ही आपका लुक क्यूट लगेगा.

शिल्पा शेट्टी


अगर आप साड़ी को अलग तरह से कैरी करना चाहती हैं, तो यह इंडो-वेस्टर्न स्टाइल परफेक्ट रहेगा. गरबा नाइट के दौरान इस तरह की पिंक प्री-ड्रेप्ड साड़ी आपको खूबसूरत दिखाने के साथ-साथ ग्लैमरस भी बनाएगी. इसके साथ अपने बालों को खुला रखें, ताकि आपका स्टाइल क्यूट लगे.

Trending Video

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola