ePaper

Indian Navy Day 2021: आज है नेवी डे, जानें भारतीय नौसेना के गर्व वाले किस्से

Updated at : 04 Dec 2021 6:32 AM (IST)
विज्ञापन
Indian Navy Day 2024

Indian Navy Day 2024

Indian Navy Day 2021: भारतीय नौसेना का इतिहास अनेकों बहादुरी के कारनामों से भरा पड़ा है. 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान इंडियन नेवी ने पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था. इस उपलब्धि की याद में 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना जश्न मनाती है.

विज्ञापन

Indian Navy Day 2021: भारतीय नौसेना देश की सैन्य ताकत का बहुत अहम हिस्सा है. यह देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा में अहम भूमिका निभाती है. भारत के अंतरराष्ट्रीय संबंधों को मजबूत करने में भी भारतीय नौसेना का अहम योगदान है.

Also Read: Navy Day 2021 : 12वीं के बाद इंडियन नेवी में ऐसे मिलेगी नौकरी, जानें योग्यता, एग्जाम पैटर्न समेत पूरी डिटेल

क्यों मनाया जाता है भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर 1971 के दिन ही भारतीय नौसेना (Indian Navy Day 2021) के वीर जवानों ने पाकिस्तान की पीएनएस खैबर के साथ कई बड़े लड़ाकू वॉर शिप्स को समुद्र में गहरी नींद सुला दिया था. जिसके कारण पाकिस्तान की हार का रास्ता साफ हुआ था. इसी दिन को अमर बनाने के लिए भारतीय नौसेना 4 दिसंबर के दिन इंडियन नेवी डे सेलिब्रेट करती है.

दुनिया में ये स्थान है भारतीय नौसेना का

दुनिया में चौथी सबसे मजबूत भारतीय नौसेना (Indian Navy Day 2021) की ताकत दिनों दिन बढ़ती जा रही है.। नौसेना के पास कुल जहाजों की संख्या 280 से ज्यादा है. 1612 में भारतीय नौसेना की स्थापना हुई थी. आजादी के बाद 1950 में इसका फिर से गठन हुआ और इसे इंडियन नेवी का नाम दिया गया था.

यहां जानें भारतीय नौसेना के इतिहास, इसके नाम और इसकी ताकत से जुड़ी 10 खास बातें

1. भारतीय नौसेना (Indian Navy Day 2021) भारत की सशस्त्र सेना की समुद्री शाखा है. इसका नेतृत्व नौसेना के कमांडर-इन-चीफ के रूप में भारत के राष्ट्रपति द्वारा किया जाता है.

2. 17वीं शताब्दी के मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी भोंसले को भारतीय नौसेना का जनक माना जाता है.

3. इंडियन नेवी (Indian Navy Day 2021) के मुंबई स्थित मुख्यालय में हर वर्ष नेवी डे धूमधाम से मनाया जाता है. नौसैनिक अपनी स्किल का प्रदर्शन कर अपना शौर्य जाहिर करते हैं. गेटवे ऑफ इंडिया बीटिंग रीट्रिट सेयरमनी का आयोजन किया जाता है.

भारतीय नौसेना की ताकत एक नजर में

  • विश्व रैंकिंग:4

  • कुल जहाजों की संख्या: 285

  • फ्राइगेट्स- 13

  • विध्वंसक पोत- 10

  • कोर्वेट्स – 23

  • सबमरीन्स की संख्या:17

  • निगरानी जहाजों की संख्या:139

( डाटा स्त्रोत: www.globalfirepower.com)

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola