ePaper

How to Overcome Doubt: शक की आदत से कैसे बचें- Sadhguru ने बताया भरोसे का महत्व

Updated at : 20 May 2025 11:48 AM (IST)
विज्ञापन
Sadhguru

How to Overcome Doubt: सद्गुरु कहते हैं कि अगर आप हर समय शक करते रहेंगे, तो जीवन में केवल छोटी चीजें ही हासिल कर पाएंगे. भरोसा करना जरूरी है.

विज्ञापन

How to Overcome Doubt: शक करना इंसानी स्वभाव का हिस्सा है, लेकिन जब ये आदत बन जाए तो जीवन में नकारात्मकता भर जाती है. मशहूर योगी और आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु का मानना है कि अगर आप हर समय शक में जीते हैं और सोचते हैं कि हर कोई आपके साथ चाल चल रहा है, तो आप जीवन में केवल छोटी-मोटी चीजें ही कर पाएंगे. उनके अनुसार, किसी भी रिश्ते या कार्य में भरोसा बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं सद्गुरु के इस विचार का क्या मतलब है और शक की आदत से कैसे छुटकारा पाया जा सकता है.

Sadhguru Quote How to Overcome Doubt: सद्गुरु के विचार

“अगर आप शक में जीते हैं और हमेशा यही सोचते हैं कि हर कोई आपके साथ चाल चलने की कोशिश कर रहा है, तो आप जीवन में छोटी-मोटी ही चीजें कर पाएंगे. भरोसा बेहद जरूरी है.”

-सद्गुरु

शक क्यों पैदा होता है?

शक अक्सर असुरक्षा, आत्मविश्वास की कमी, पिछली नकारात्मक घटनाओं या गलतफहमियों से जन्म लेता है. यह एक ऐसा मानसिक जहर है जो ना केवल हमारे रिश्तों को खोखला करता है बल्कि हमारी सोच को भी सीमित कर देता है. जब इंसान हर चीज पर शक करने लगे, तो वह अपने ही बनाए जाल में फंसकर रह जाता है.

शक का असर जीवन पर

  • रिश्तों में दूरी और तनाव
  • आत्मविश्वास की कमी
  • मानसिक शांति का नाश
  • अवसरों को खो देना
  • नकारात्मक सोच का बढ़ना

Trust Issues Solutions: शक को कैसे दूर करें?

relationship tips How to Overcome Doubt
Pic credits: pexels
  1. जब भी शक पैदा हो, खुद से सवाल करें कि क्या आपके पास इसके लिए ठोस कारण है या यह केवल एक कल्पना है. इस सोच के पीछे की भावना को पहचानें.
  2. अक्सर संवाद की कमी से गलतफहमियां और शक पैदा होता है. अपने मन की बात उस व्यक्ति से साझा करें जिस पर शक हो रहा है.
  3. सभी इंसान एक जैसे नहीं होते. जीवन में कुछ लोगों पर भरोसा करना सीखें. भरोसा एक जोखिम जरूर है, लेकिन बिना इसके कोई रिश्ता नहीं निभाया जा सकता.
  4. हर समय बुरे की कल्पना करने की जगह अच्छे की संभावना पर ध्यान दें. इससे मन में शांति आती है और शक की आदत धीरे-धीरे कम होने लगती है.
  5. ध्यान और योग का सहारा लें: सद्गुरु सहित कई आध्यात्मिक गुरु ध्यान को मानसिक शांति और स्पष्टता के लिए जरूरी मानते हैं. इससे मन संयमित रहता है और बेवजह के विचारों से दूरी बनती है.

सद्गुरु का यह संदेश एक महत्वपूर्ण जीवन सबक देता है. अगर हम हर समय शक करते रहें तो जीवन सीमित रह जाएगा. बड़ी चीजों को पाने के लिए भरोसा करना और नकारात्मक सोच से ऊपर उठना जरूरी है. शक को छोड़कर विश्वास की ओर बढ़ें, यही सुखद और सफल जीवन का मूलमंत्र है.

Also Read: Sadhguru: गुरु वह रोशनी हैं जो अंधेरे में जलती है लेकिन प्रकाश आपका ही होता है

Also Read: Sadhguru Health Tips for Women: महिलाओं के लिए Belly Fat है खतरनाक

Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola