How To Grow Arbi Plant At Home: अब बाजार की नहीं, घर की अरबी खाएं, जानें पौधा लगाने का सही तरीका
Published by : Priya Gupta Updated At : 03 Nov 2025 3:56 PM
How To Grow Arbi Plant At Home (AI Image)
How To Grow Arbi Plant At Home: आज हम आपको इस आर्टिकल में अरबी का पौधा घर पर लगाने के बारे में बताएंगे. इसे लगाने में आपको ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं होगी.
How To Grow Arbi Plant At Home: अगर आप अपने घर में हरा-भरा सब्जियों का गार्डन बनाना चाहते हैं, तो अरबी का पौधा लगाना एक बहुत ही अच्छा ऑप्शन है. अरबी एक ऐसी सब्जी है जो स्वाद और पोषण दोनों में भरपूर होती है. इसके पत्ते और जड़ (कंद) दोनों खाने में इस्तेमाल होते हैं. ऐसे में आप बहुत ही आसान तरीकों से इसके पौधे को अपने घर पर लगा सकते हैं. तो आइए जानते हैं घर पर आसानी से अरबी का पौधा लगाने के बारे में.
अरबी का पौधा लगाने के लिए क्या-क्या चाहिए?
- अरबी के कंद
- गमला या ग्रो बैग
- जैविक खाद
- मिट्टी
- पानी
अरबी का पौधा घर पर कैसे लगाएं?
- अरबी लगाने के लिए सबसे पहले आपको इसके ताजे कंद लेने होंगे. इसके लिए आप बाजार से अरबी खरीदकर उन्हें कुछ दिनों के लिए सूखी जगह पर रख दें.
- फिर एक गहरे गमले या ग्रो बैग में मिट्टी, बालू और गोबर की खाद को मिलाकर मिट्टी तैयार करें. इस मिट्टी में अरबी के कंद को लगभग 2-3 इंच गहराई में दबाकर लगा दें. ध्यान रखें कि कंद का ऊपरी हिस्सा ऊपर की ओर हो, जिससे इसकी अंकुर आसानी से निकल सके.
यह भी पढ़ें- How To Grow Green Chilli At Home: घर बैठे उगाएं ताजी हरी मिर्च, जानिए लगाने और देखभाल करने का सही तरीका
पौधे लगाने के बाद कितना पानी डालें?
पौधे को अच्छे तरीके से पानी दें, जिससे मिट्टी में नमी बनी रहे. ध्यान रखें, बहुत ज्यादा पानी न भरें क्योंकि इससे कंद सड़ सकते हैं. अरबी हल्की धूप और नमी वाली जगह में अच्छे से उगती हैं, इसलिए इसे ऐसी जगह रखें जहां पर दिन में कुछ घंटे धूप और बाकी समय छाया मिले.
पौधे की देखभाल कैसे करें?
- अरबी के पौधे में हर 15-20 दिन में वर्मी कम्पोस्ट या गोबर का खाद डालें.
- पौधे में कीड़े लगने से बचाने के लिए आप इसके बाहर नीम का तेल छिड़कें.
यह भी पढ़ें- How To Grow Jamun Tree: जामुन का पेड़ लगाने का सही तरीका और समय
यह भी पढ़ें- How To Grow Money Plant In Water: बालकनी को बनाना है सुंदर, इस तरह पानी में लगाएं मनी प्लांट
अरबी का कंद कब तैयार होता है?
- अरबी का पौधा लगाने के बाद इसमें 2 महीने के अंदर पत्ते आने लगते हैं, इसे आप तोड़कर इसकी सब्जी भी बना सकते हैं.
- इसके अलावा, लगभग पांच से छह महीने में जब अरबी के पौधे की पत्तियां पीली पड़ने लगें, तो इसके अंदर अरबी उग चुके है. इसे निकालने के लिए आप मिट्टी को धीरे-धीरे खोदकर अरबी के कंद निकाल लें.
यह भी पढ़ें- How To Grow Papaya Tree: अब घर पर उगाएं ताजा और हरा-भरा पपीता, बस अपनाएं ये आसान टिप्स
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










