Hookah Ban : कर्नाटक में हुक्का बैन, युवा अब बार में नहीं कर पाएंगे धुआं-धुआं, जानिए कैसे बना स्टेटस सिंबल

Updated:
विज्ञापन
Hookah Ban : कर्नाटक में हुक्का बैन, युवा अब बार में नहीं कर पाएंगे धुआं-धुआं, जानिए कैसे बना स्टेटस सिंबल

Hookah Banned in Karnataka: कर्नाटक के हेल्थ मिनिस्टर दिनेश गुंडू राव ने स्टेट में हुक्का प्रोडक्ट्स पर बैन लगा दिया है. पूरे राज्य में अब हुक्का प्रोडक्ट्स की खरीद और बिक्री प्रबंधित कर दी गयी है. दिनेश गुंडू राव ने बताया कि उन्होंने यह फैसला युवाओं के हित के लिए लिया है.

विज्ञापन
undefined

Hookah Banned in Karnataka: युवाओं के सेहत को ध्यान में रखते हुए कर्नाटक सरकार ने काफी अहम कदम उठाया है. सरकार ने राज्य में हुक्का प्रोडक्ट्स की खरीद और बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है. हुक्के पर लगाए गए इस बैन की सूचना कर्नाटक के हेल्थ मिनिस्टर दिनेश गुंडु राव ने दी. राव ने बताया कि, सरकार ने यह फैसला युवाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया है.

undefined

X पर शेयर की जानकारी: हेल्थ मिनिस्टर दिनेश गुंडु राव ने अपने ऑफिशियल X हैंडल पर एक पोस्ट की जिसमें उन्होंने सरकार द्वारा उठाये गए कदम की जानकारी दी. जानकारी देते हुए उन्होंने लिखा कि, सार्वजनिक स्वास्थ्य और युवाओं की रक्षा के मकसद से कर्नाटक सरकार ने हुक्का पर बैन लगाने का निर्णय लिया है.

undefined

क्या होता है हुक्का बार?: आप चाहें किसी भी शहर में रहते हों, आपको लगभग सभी शहरों में हुक्का बार देखने को मिल जाएंगे. हुक्का बार के अंदर अक्सर युवाओं को हाथों में एक लंबी पाइप लेकर कांच के सुराही जैसे दिखने वाले बर्तन से धुआं खींचकर मुंह से निकालते हुए देखा जा सकता है. इसमें तंबाकू भरा जाता है. लगभग सभी बार में हुक्का पीने की सुविधा उपलब्ध होती है.

undefined

आज के युवा हुक्का के दीवाने: आमतौर पर बड़े-बुजुर्गों को ही हुक्का का सेवन करते देखा गया है. लेकिन, आज की युवा पीढ़ी भी जमकर इसका आनंद उठा रही हैं. युवाओं के बीच भी अब काफी तेजी से इसका क्रेज बढ़ते हुए देखा जा सकता है. हुक्का पीते हुए ये युवा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपनी वीडियोज और तस्वीरें शेयर करते हैं. ऐसा करते हुए उन्हें काफी कूल महसूस होता है.

undefined

कई फ्लेवर्स में आता है हुक्का: जब भी आप किसी हुक्का बार में विजिट करेंगे यहां आपको युवा अलग-अलग फ्लेवर के हुक्का की डिमांड करते हुए देख सकते हैं. युवाओं के बीच लीची, चॉकलेट और संतरा जैसे फ्लेवर्स काफी तेजी से पसंद किये जाने लगे हैं.

undefined

स्टेटस सिंबल बन रहा हुक्का: आज आप चाहें किसी भी पार्टी में चले जाएं यहां आपको लोग हुक्का का सेवन करते हुए जरूर दिखाई देंगे. आज के समय में यह एक तरह से स्टेटस सिंबल बनकर रह गया है.

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola