ePaper

Healthy Breakfast For Office: ऑफिस के लिए कम समय में तैयार करना है हेल्दी और टेस्टी खाना, तो अभी फॉलो करें ये रेसिपीज

Updated at : 16 Mar 2024 4:29 PM (IST)
विज्ञापन
Healthy Breakfast For Office

Healthy Breakfast For Office

Healthy Breakfast For Office: अगर आप भी अपने व्यस्त रूटीन के कारण अपने लिए ब्रेकफास्ट बनाने के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं, तो ये हैं आप के लिए कुछ ऐसी आसान रेसिपिज जो 20 मिनट से भी कम में बन कर तैयार हो जाएंगे

विज्ञापन

Healthy Breakfast For Office: दिन की शुरूआत हेल्दी और लाइट ब्रेकफास्ट के साथ होना बेहद जरूरी है, यह आपको पूरे दिन एनर्जेटिक रहने में मदद करता है. व्यस्त रुटीन के कारण लोग अक्सर ऐसा नाश्ता करना पसंद करते हैं जो पोषण के साथ-साथ टेस्ट में भी बढ़िया हो. कई लोग ऐसे होते हैं जो अकेले घर और ऑफिस दोनों का काम संभालते हैं. ऐसे में कम समय होने के कारण अक्सर अपने लिए ब्रेकफास्ट बानाना बेहद ही मुश्किल हो जाता है. ज्यादातर यह देखने को मिलता है कि कम समय होने की वजह से लोगों को ब्रेकफास्ट स्किप करना पड़ता है और वे पूरे समय भूखे रह जाते हैं या फिर जंक फूड का सहारा लेते हैं. ऐसे में अगर आप भी अपने व्यस्त रूटीन के कारण अपने लिए ब्रेकफास्ट बनाने के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं, तो ये हैं आप के लिए कुछ ऐसी आसान रेसिपिज जो 20 मिनट से भी कम में बन कर तैयार हो जाएंगे और ये टेस्टी के साथ हेल्दी भी हैं.

Healthy Breakfast For Office: मूंग दाल का चीला

मूंग दाल में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर होने के कारण मूंग दाल का चीला हमारे हेल्थ के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है. चीला बनाने के लिए भीगी हुई मूंग दाल में गाजर, हरी मिर्च, अदरक, एक चुटकी हल्दी और नमक मिलाकर घोल बना लें, और फिर गर्म तवे पर बैटर डालकर चीला बना लें.

Healthy Breakfast For Office: रवा उपमा

रवा और सब्जियों से बना उपमा हमारे लिए एक हेल्दी ब्रेकफास्ट हो सकता है. सूजी को सरसों के बिज, करी पत्ता, कटे हुए सब्जियों के साथ पकाकर रवा उपमा बनाया जा सकता है. आप चाहें तो अपनी मनपसंद सब्जी डालकर भी उपमा का आनंद ले सकते हैं.

Healthy Breakfast For Office: पोहा

पोहा एक क्लास्कि इंडियन ब्रेकफास्ट है. इसे बनाने के लिए मटर, हरी सब्जियां और प्याज को सरसों के तेल में पका लें, और जब सब्जियां पक जाए तो इसमें पोहा और मसाले डाल कर 3-4 मिनट तक पका लें. ऐसे आपका टेस्टी पोहा मिनटों में तैयार हो जाएगा.

Healthy Breakfast For Office: एग फ्राइड राइस

अगर आपके पास एक दिन पहले का बचा हुआ चावल है तो उससे एग फ्राइड राइस बनाया जा सकता है. बचे हुए चावल में हरी सब्जियां और अंडा मिलाकर सरसों के तेल में फ्राई करके आप एग फ्राइड राइस बना सकते हैं. स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें एकस्ट्रा सब्जियां और अंडे मिला सकते है.

Healthy Breakfast For Office: स्प्राउट सलाद

स्प्राउट सलाद टेस्ट के साथ पोषण से भी भरपूर होता है. अंकुरित चने को टमाटर, खीरे, प्याज और धनिया के पत्तियों के साथ मिलाकर, ऊपर से नींबू का रस और चाट मसाला डालें, यह स्प्राउट सलाद के स्वाद को बढ़ा देता है. आप इसे ऑफिस में स्नैक के रुप में भी एंजाय कर सकते हैं.

Healthy Breakfast For Office: एग सैंडविच

एग सैंडविच को बनाना काफी आसान है और यह काफी स्वादिष्ट हो सकता है. इसे खाने से आपको भरपूर मात्रा में पोषण मिलता है. अंडे के साथ सब्जियां और मसालों के मिलाकर फ्राई करें, और बटर टोस्ट के अंदर फ्राइड अंडे के मिश्रण को डालकर टेस्टी एग सैंडविच का मजा लें.

Healthy Breakfast For Office: वेज पराठा

वेज पराठा बेहद आसान और स्वादिष्ट ब्रेकफास्ट रेसिपीज में से एक है, और साथ ही यह बनाने में भी काफी आसान है. आंटे की लोइयों के अंदर किसी भी सब्जी की फिलिंग को डालकर वेज पराठा बनाया जा सकता है. इसका स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसे अचार और दही के साथ खा सकते हैं.

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola