ePaper

Health Tips: क्या ग्रीन टी पीना हेल्थ के लिए अच्छा है? जानिए इससे जुड़े कुछ मिथ

Updated at : 03 Jul 2024 3:51 PM (IST)
विज्ञापन
green tea

Health Tips: कई लोग ये सोच के ग्रीन टी को बहुत चाव से पीते हैं कि ये हमारी सेहत के लिए बहुत अच्छी है और इसे पीने से हमारी सेहत को कोई नुकसान नहीं होता है बल्कि हमारी सेहत और अच्छी बनती है. यहां पर ग्रीन टी से जुड़े ऐसे ही कुछ मिथ बताए गए हैं, जो लोगों के बीच भ्रम पैदा करतें हैं.

विज्ञापन

Health Tips: काफी समय से ग्रीन टी को चमत्कारी पेय पदार्थ के रूप में सराहा जाता रहा है, कैंसर की रोकथाम से लेकर वजन घटाने तक, इसके सभी स्वास्थ्य लाभों के लिए इसकी प्रशंसा की जाती रही है. जिस कारण सभी लोग ग्रीन टी को हेल्थ के लिए सबसे अच्छे ड्रिंक के रूप में देखते हैं और इसका बाजार भी भारत में बढ़ता ही जा रहा है, लेकिन इसकी बढ़ती लोकप्रियता के साथ-साथ इसके बारे में कई झूठ और गलतफहमियां भी सामने आई हैं. तथ्य और कल्पना को अलग करके, नीचे दिया गया विषलेशण आपको ग्रीन टी के प्रचलित मिथको के बारे में बताएगा.

मिथक: ग्रीन टी से वजन तेजी से घटता है

तथ्य: ग्रीन टी वजन घटाने के लिए कोई चमत्कारी इलाज नहीं है, बल्कि यह मदद कर सकती है. कुछ हद तक, ग्रीन टी में मौजूद कैटेचिन और कैफीन मेटाबॉलिज्म और फैट बर्न करने में मदद कर सकते हैं; लेकिन, लगातार व्यायाम और संतुलित आहार वजन घटाने के लिए जरूरी है. केवल ग्रीन टी पीना अकेले वजन घटाने में सहायक नहीं है.

Also read: Health Tips: अगर महसूस करते है सुस्ती और थकान, तो स्टेमिना बढ़ाने के लिए अपनाए ये तरीके

Also read: Fitness Tips: जानिए ऐसी 5 एक्सर्साइज जो बिना डाइटिंग के वजन कम करने में करेंगी आपकी मदद

Also read: Interesting Facts: जानिए पानी में डूबे इन प्राचीन शहरों का इतिहास

मिथक: ज्यादा ग्रीन टी पीने से मिलता है ज्यादा लाभ

तथ्य: जब ग्रीन टी पीने की बात आती है, तो संयम बहुत जरूरी है. ग्रीन टी का अत्यधिक सेवन करने से कई तरह के नुकसान हो सकते हैं, जैसे सिरदर्द, पेट की समस्याएं और लिवर खराब होना. इन के जोखिम के बिना ग्रीन टी से लाभ उठाने के लिए, अधिकांश विशेषज्ञ प्रतिदिन दो से तीन कप ग्रीन टी पीने की सलाह देते हैं.

मिथक: खाली पेट ग्रीन टी पीना सबसे अच्छा है

तथ्य: इसमें मौजूद टैनिन तत्व पेट के एसिड को बढ़ा सकता है, इसलिए कुछ लोगों को खाली पेट ग्रीन टी पीने से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल नामक समस्या का अनुभव हो सकता है. किसी भी पाचन समस्या को रोकने के लिए ग्रीन टी को भोजन के बीच में पीना चाहिए.

Also read: Kitchen Tips: जले हुए नॉन-स्टिक पैन को कैसे साफ करें, ट्राइ करें आसान टिप्स और ट्रिक्स

मिथक: आप दवा की जगह ग्रीन टी पी सकते हैं

तथ्य: ग्रीन टी कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करती है, लेकिन यह दवाओं का विकल्प नहीं है. पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं वाले लोगों को ग्रीन टी के पक्ष में अपनी दवा बंद नहीं करनी चाहिए. अपने स्वास्थ्य संबंधी नियमों में कोई भी महत्वपूर्ण बदलाव करने से पहले हमेशा किसी डॉक्टर से सलाह लें.

विज्ञापन
Tanvi

लेखक के बारे में

By Tanvi

Tanvi is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola