Health Diet for Winters: सर्दियों में अपने सेहत का रखें ख्याल, करें इन चीजों का सेवन

Health Diet for Winters: सर्दियों के दिनों में बीमारियां जल्दी पकड़ लेती है इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक है. अगर इन दिनों आप बीमारियों से दूर रहना चाहते हैं तो कुछ डाइट टिप्स को अपनाना फायदेमंद साबित हो सकता है.

सर्दियों के दिनों में आप बीमारियों से दूर रहना चाहते हैं तो कुछ डाइट टिप्स को अपनाना फायदेमंद साबित हो सकता है.

बादाम
बादाम न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है. इसमें एंटी एंटीऑक्सीडेंट,अमीनो एसिड और विटामिन ई जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजुद होते हैं.सर्दियों के दिनों में बादाम को रात में खाना फायदेमंद होता है.नियमित सेवन करने से यह बॉडी और दिमाग को एक्टिव बनाए रखेगा.

हल्दी वाला दूध
हल्दी में एंटीबैक्टीरियल गुण मौजुद रहते हैं. गरम दूध में हल्दी मिलाकर पीने से इम्यूनिटी बढ़ती है ,हड्डी और माँसपेशियों मे हो रहे दर्द से भी आराम मिलेगा और आप हमेशा हेल्दी रहेंगे.

तुलसी
तुलसी अपने जीवाणुरोधी गुणों के कारण प्राचीन काल से ही उपयोगी साबित हुआ है.इसमे विटामिन ए, सी,आयरन और जिंक होते हैं जो की हमे सर्दियों से और अन्य प्रकार की सभी बिमारियों से दूर रखता है.

अदरक
थर्मोजेनिक गुण होने के कारण ये हमारे शरीर को गरमी प्रदान करता है.सार्दियों में अपने दिन की शुरुआत अदरक वाली चाय से ज़रूर करे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




