Hartalika Teej Mehndi Design: हरतालिका तीज की तैयारी बिना मेहंदी है अधूरी, जल्दी लगेगी ये लेटेस्ट सिंपल डिजाइन

Published by : Meenakshi Rai Updated At : 17 Sep 2023 1:38 PM

विज्ञापन

Hartalika Teej Mehndi Design : हरतालिका तीज की तैयारी पूरी हो गई है. साड़ी से लेकर चूड़ियां और बिंदी से लेकर बिछिया सब तैयार है. जब तीज के मौके पर सुहागिन महिलाएं संवरती है तो क्या खूब लगती हैं. लेकिन एक बार तो बहुत जरूरी है क्योंकि मेहंदी के बिना तैयारी अधूरी है.

विज्ञापन
undefined

Hartalika Teej Mehndi Design: हरतालिका तीज सुहागिन महिलाओं का सबसे बड़ा व्रत है जो इस साल 18 सितंबर को है. तीज के दिन महिलाएं पूरे सोलह श्रृंगार करती है. महिलाओं का ये श्रृंगार मेंहदी के साथ ही पूरा होता है. इस दिन महिलाएं हाथों पर मेहंदी के तरह-तरह डिजाइन बनवाती हैं. आप इस बार इन मेहंदी की डिजाइन को ट्राई कर सकते हैं.

undefined

मेहंदी के बिना अधूरा है श्रृंगार: हाथों में सुर्ख लाली वाली मेहंदी का रंग ना हो तो भला श्रृंगार कैसे पूरा माना जाए ? सुहागन महिलाएं का श्रृंगार मेहंदी से ही पूरा होता है. तीज के त्योहार में मेहंदी का खास महत्व होता है.

undefined

तीज के दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए कामना करती हैं. यह पर्व पत्नी और पति के प्रेम का प्रतीक है. ऐसे में आप इंडियन मेहंदी डिजाइन भी हाथों में रच सकती हैं.

undefined

ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन में झालर मेहंदी डिजाइन भी शामिल है. ज्यादातर इस मेहंदी डिजाइन को हाथों के पीछे लगाया जाता है. यह मेहंदी डिजाइन दिखने में काफी सुंदर लगती हैं और इन्हें बनाना भी आसान होता है.

undefined

फ्लोरल मेहंदी डिजाइन सबकी फेवरेट होती है. हरतालिका तीज जैसे खास पर्वों के दौरान महिलाएं फ्लोरल मेहंदी लगाना पसंद करती हैं. फूलों सी रंगीन या एंब्रोइडरी वाली साड़ियों के साथ फ्लोरल मेहंदी डिजाइन काफी खिलती है.

undefined

सुहागिन महिलाओं के लिए मेहंदी को शुभ माना जाता है. मेहंदी लगाने के पीछे धार्मिक मान्यता है. कहा जाता हैं कि माता पार्वती ने भगवान शिव को मनाने के लिए अपने हाथों में मेहंदी रचाई थी. माता पार्वती के हाथों में रची लाल रंग की मेहंदी देखकर भगवान शिव प्रसन्न हो गए थे और मां पार्वती को स्वीकार कर लिया था.

undefined

मेहंदी की बेल डिजाइन लगाने में बहुत ही आया है इसमें समय भी काफी कम लगता है.

undefined

अरेबिक डिजाइन की मेहंदी ट्रेंडी डिजाइन है. महीन लाइन्स की यह मेहंदी क्या खूब जंचती है.

undefined

शेडेड मेहंदी कम समय में लगने वाली आसान डिजाइन है. इससे लड़कियों के हाथ अधिक खूबसूरत लगते हैं. शेडेड मेहंदी में बाहर की ओर आउटलाइन बनाई जाती है और अंदर की ओर शेड देकर भरा जाता है.

undefined

कम वक्त में लगा सकते हैं ये मेहंदी डिजाइन, फूलों से भरे हाथ की मेहंदी डिजाइन कम वक्त में लगा सकती हैं. इसमें आप फ्लोरल डिजाइन मेहंदी, अरेबिक डिजाइन की मेहंदी ट्राई कर सकती हैं.

undefined

मेहंदी की इन डिजाइनों से आपके हाथ और अधिक आकर्षक लगेंगे.

Also Read: Mehndi Designs: नया डिजाइन लगाने के लिए हटाना है पुरानी मेहंदी का दाग, तो आजमाएं ये टिप्स, हाथ हो जाएगा साफ
विज्ञापन
Meenakshi Rai

लेखक के बारे में

By Meenakshi Rai

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola