Kurkura Malpua Recipe: घर पर बनाएं स्वादिष्ट और कुरकुरा मालपुआ, जानें क्या है तरीका

Hariyali Teej Malpua Recipe: इस हरियाली तीज आप अपने घर पर ही काफी आसानी से स्वादिष्ट और कुरकुरा मालपुआ बना सकते हैं. चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधी के बारे में.
Malpua Recipe: अगर आप इस हरियाली तीज अपने घर पर एक स्वादिष्ट व्यंजन बनाने की सोच रहे है लेकिन आपको समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर बनाया क्या जाए तो ऐसे में आप मालपुआ तैयार कर सकते हैं. होली, नवरात्रि से लेकर हरियाली तीज तक के दौरान घरों में मालपुआ बनाया जाता है. यह खाने में काफी स्वादिष्ट होने के साथ ही कुरकुरा भी होता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप किस तरह से घर पर ही काफी आसानी से महज कुछ चीजों की मदद से मालपुआ तैयार कर सकती हैं. चलिए इसे बनाने की विधि जानते हैं.
मालपुआ बनाने के लिए इन चीजों की होगी जरुरत
अगर आप घर पर ही कुरकुरा और स्वादिष्ट मालपुआ बनाने के जा रही हैं तो ऐसे में आपको 3/4 कप मावा, आधा कप सिंघाड़े का आटा, एक कप चीनी, एक कप दूध, 10 से 12 पिस्ता, 6 से 7 इलाइची और आखिर में मालपुआ को तलने के लिए घी.
मालपुआ का चाशनी कैसे करें तैयार
मालपुआ के लिए चाशनी तैयार करना ज्यादा कठिन कार्य नहीं है. इस चाशनी को तैयार करने के लिए आपको एक बर्तन को गैस में चढ़ा देना होगा. इसके बाद इसमें चीनी और आधा कप पानी डालकर उसे उबाल देना होगा. अब आपको यह चाशनी तैयार हुई है या फिर नहीं इसे उँगलियों के बीच डालकर चेक कर लेना होगा. अगर उंगलियों के बीच तार सी बन रही है तो आपकी चाशनी पूरी तरह से तैयार है.
मालपुआ बनाने का ये है आसान तरीका
- सबसे पहले आपको मावा, सिंघाड़े का आटा और दूध को अच्छी तरह से आपस में मिलाकर एक बैटर तैयार कर लेना होगा.
- अब इस बैटर को 15 से 20 मिनट तक फूलने के लिए छोड़ दें.
- जिस समय यह फूल रहा होगा उतनी देर में आप पिस्ता को काटकर और इलाइची का पाउडर तैयार कर सकते हैं.
- इसके बाद आपको गैस में बर्तन को डालकर घी को गर्म कर लेना होगा.
- जब आपको लगे की घी गर्म हो गया है तो इसके बाद आपको बैटर को अच्छी तरह से फेट कर चम्मच की मदद से घी में डाल दें.
- मालपुआ को तब तक भुने जबतक वह हल्का भूरा रंग का न हो जाए.
- इसके बाद आपको इस मालपुआ को चाशनी में डाल देना होगा.
- अब आपको इस मालपुआ को प्लेट में निकालकर रख देना होगा.
- अब आप मालपुआ को पिस्ता डालकर सजा लेना होगा.
LifeStyle Trending Video
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










