Happy World Teacher’s Day 2022: गुरु तेरे उपकार का … विश्व शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को भेजें बधाई

Happy World Teacher’s Day 2022: प्रतिवर्ष राष्ट्र संघ के यूनेस्को संगठन के द्वारा विश्व शिक्षक दिवस 5 अक्टूबर को आयोजित करवाया जाता है. इसलिय आज हम आपके लिए टीचर्स डे क शुभकामनाएं संदेश लेकर आए है। जिन्हें आप पने शिक्षकों के साथ शेयर उन्हें इस दिन मुबारकबाद दे सकते है.
Happy World Teacher’s Day 2022: गुरु तेरे उपकार का
गुरु तेरे उपकार का,
कैसे चुकाऊं मैं मोल,
लाख कीमती धन भला,
गुरु हैं मेरे अनमोल.
विश्व शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
आप मेरे जीवन की प्रेरणा रहे हैं,
आपने हमेशा मुझे सत्य और अनुशासन का पाठ पढ़ाया है
विश्व शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
Happy World Teacher’s Day 2022: माता देती है जीवन, पिता देते हैं सुरक्षा
माता देती है जीवन, पिता देते हैं सुरक्षा
पर शिक्षक सिखाता है जीना, जीवन एक सच्चा
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनायें
गुरु बिना ज्ञान कहां, उसके ज्ञान का न अंत यहां
गुरु ने दी शिक्षा जहां, उठी शिष्टाचार की मूरत वहां
विश्व शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
सही क्या है? गलत क्या है?
ये सबक पढ़ाते हैं आप!
झूठ क्या है? सच क्या है?
ये बात समझाते हैं आप!
जब सूझता नहीं कुछ भी,
राह को सरल बनाते हैं आप!!
रोशनी बनकर आए जो हमारी ज़िंदगी में,
ऐसे गुरुओं को मैं प्रणाम करता हूं,
ज़मीन से आसमान तक पहुंचाने का जो रखते हैं हुनर,
ऐसे Teachers को मैं दिल से सलाम करता हूं!!!
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं!!
क्या दूं गुरु दक्षिणा?
मन ही मन ये सोचूं!
चुका न सकूं कर्ज़ आपका!
अपना चाहे जीवन सारा दे दूं!!!
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
भगवान ने दी ज़िंदगी,
मां-पापा ने दिया प्यार,
लेकिन सीखने और पढ़ने के लिए,
गुरु हम हैं आपके शुक्रगुज़ार!!
जीने की कला सिखाते शिक्षक,
ज्ञान की कीमत बताते शिक्षक,
पुस्तकों के होने से कुछ नहीं होता,
अगर मेहनत से नहीं पढ़ाते शिक्षक!!
आपने सिखाया पढ़ना, आपने सिखाई लिखाई,
गणित भी जाना आपसे, आपने ही भूगोल बताई,
बारंबार नमन करता हूं आपको, शिक्षक दिवस की स्वीकार करें बधाई!!!
गुरु ही सींचे बुद्धि को,
उत्तम करे विचार।
जिससे जीवन शिष्य का,
बने स्वयं उपहार।।
ऐ जिंदगी तुझे भी
तूने मुझे बहुत कुछ सिखाया है
और आज भी सीखा रही है
हर राह आसान हो जाता है,
जब गुरु का सनिध्य मिलता है,
फिर चाहे कितने ही आये जीवन में बदलाव,
गुरु के चरणों में ही मिलता है आराम।
बुद्धिमान को बुद्धि देता अज्ञानी को ज्ञान,
शिक्षक ही बना सकता है इस देश को महान
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










