Ramadan Mubarak 2023: खुशियां नसीब हो … माहे रमजान की हुई शुरूआत, यहां से भेजें मुबारकबाद

Ramadan Mubarak Wishes
Happy Ramadan Mubarak 2023 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: भारत में पवित्र रमजान माह की शुरुआत 24 मार्च शुक्रवार से हो रही है और इस दिन ही रमजान का पहला रोजा रखा जाएगा. रमजान के मौके पर आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को भेज कर दे सकते हैं मुबारकबाद.
रमजान में तमन्नाएं आपकी सब पूरी हो जाएं,
आपका मुकद्दर हो इतना रौशन कि
आमीन कहने से सारी दुआएं कबूल हो जाएं.
रमजान मुबारक
आसमान पे नया चांद है आया,
सारा आलम खुशी से जगमगाया,
हो रही है सहर-ओ-इफ्तार की तैयारी,
सज रही हैं दुआओं की सवारी,
पूरे हों आपके हर दिल के अरमान,
आप सबको प्यारा रमजान मुबारक।
Happy Ramadan 2023
रमजान लेकर आया है
दुआओं की झोली में, खुदा के अल्फाज़
दिल से अल्लाह को याद करो
और पढ़ते रहिए नमाज़
रमजान की दिली मुबारकबाद
खुशियां नसीब हो जन्नत नसीब हो
तू चाहे जिसे वो तेरे करीब हो
कुछ इस तरह हो करम अल्लाह का
मक्का और मदीना की जियारत नसीब हो
कितनी जल्दी ये अरमान गुजर जाता है
प्यास लगती नहीं इफ्तार गुजर जाता है
हम सब गुनहगारों की मगफिरत करे अल्लाह
इबादत होती नहीं और रमज़ान गुज़र जाता है
मुबारक हो आपको खुदा की दी यह जिंदगी
खुशियों से भरी रहे आपको यह जिंदगी
गम का साया कभी आप पर न आए
दुआ है यह हमारी आप सदा यूं ही मुस्कुराएं
रमजान मुबारक
रमजान का चांद देखा,
रोजे की दुआ मांगी,
रोशन सितारा देखा,
आप की खैरियत की दुआ मांगी,
रामादान मुबारक
चांद से रोशन हो रमजान तुम्हारा,
इबादत से भर जाए रोजा तुम्हारा,
हर नमाज हो कबूल तुम्हारी,
ये दुआ है खुदा से हमारी.
रमजान आया है, रमजान आया है
रहमतों की बरकतों का महीना आया है
लूट लो नेकियाँ जितना लूट सकते हो
पूरे एक साल में ये ऑफर का महीना आया हैं।
सुनो फिर रमजान आ गया है
खुदा की रहमतें और बरकतें लेकर
रमजान की मुबारकबाद
तेरा घर ही मक्का-मदीना बन जाए,
तू खुदा का सबसे पाक इंसान कहलाए,
कुछ इस तरह का चमत्कार
इस बार का रमजान दिखाए.
रमजान 2023 की मुबारकबाद!
रमजान में हो जाए सबकी मुराद पूरी
मिलें सबकों ढेरों खुशियां
और न रहे कोई इच्छा अधूरी
Ramadan Mubarak
चांद की पहली दस्तक पर
चांद मुबारक कहते हैं,
सबसे पहले हम आपको
रमजान मुबारक कहते हैं.
आपको और आपके पूरे परिवार को रमजान मुबारक!
ऐ चांद उनको मेरा पैगाम कहना,
खुशी का दिन और हंसी की हर शाम कहना,
जब वो देखें बाहर आकर तो उनको मेरी तरफ से
मुबारक हो रमजान कहना.
सुनहरी धूप के बाद बरसात
थोड़ी सी हंसी हर बात के बाद,
उसी तरह रमजान मुबारक हो
पिछले रमजान के बाद
रजमान की मुबारकबाद…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










