ePaper

Propose Day Shayari:  प्रपोज डे पर प्यार का इजहार करने के लिए भेजें ये रोमांटिक शायरी

Updated at : 08 Feb 2025 10:22 AM (IST)
विज्ञापन
propose day

propose day

Propose Day Quotes: करना चाहते हैं प्यार का इजहार, प्रपोज डे के मौके पर अपने दिल की बात बताने के लिए इन रोमांटिक कोट्स की लें सकते हैं आप भी मदद.

विज्ञापन

Happy Propose Day Quotes, shayari: 7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो गई है. यह हफ्ता प्रेमी जोड़ों के लिए बहुत ही खास माना जाता है. रोज डे के दूसरे दिन यानी 8 फरवरी को प्रपोज डे मनाया जाता है. अगर आपको भी अपने दिल की बात किसी से कहना है तो इससे बेहतर दिन नहीं हो सकता है. आज हम आपके लिए  ऐसी ही 10 शायरी लेकर आए हैं जिसे आप अपने चाहने वालों को भेज कर अपने दिल की बात कह सकते हैं.

1. तुमसे मिलने को दिल करता है,

कुछ कहने का दिल करता है,

प्रपोज डे पर कह डालते हैं दिल की बात

हर पल तेरे संग बिताने को दिल करता है.

2. फिजा में महकती शाम हो तुम,

प्यार में झलकता जाम हो तुम,

सीने में छुपाए फिरते हैं हम यादें तुम्हारी,

इसलिए मेरी जिंदगी का दूसरा नाम हो तुम.

वैलेंटाइन वीक से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: Propose Day 2025: इन स्मार्ट तरीकों से करें इजहार ए मुहब्बत,खींचा चला आएगा आपका क्रश

3. दबी हुई मोहब्बत का इजहार करना चाहता है,

   जब से देखा है मैंने तुझे ओ सनम,

ये दिल सिर्फ तुम्हारा दीदार करना चाहता है. 

4. तेरा नाम लेकर चलता रहूंगा,

   ठोकर भी खाकर संभलता रहूंगा,

   बड़े हैं मोहब्बत के हम पर करम

   कभी तेरा दामन न छोड़ेंगे हम.

5. मेरा हर ख्वाब तुझसे जुड़ा है,

दिल का हर कोना तुझसे भरा है,

अब हां कर दो, मेरी जान,

तेरे बिना ये दिल अधूरा पड़ा है!

6. आसमां में जिस तरह से सितारे चमकते हैं,

उस तरह से तुम मेरी जिंदगी की चमक हो

तुम मेरी जिंदगी की नई शुरुआत हो.

यह भी पढ़ें: Propose Day Quotes : प्रेमियों के दूसरे दिन को करें सेलिव्रेट, पार्टनर को करें इंप्रेस ये रोमांटिक कोट्स के साथ

7. उन्हें चाहना हमारी कमजोरी है,

उनसे कह नहीं पाना हमारी मजबूरी है,

वो क्यों नहीं समझते हमारी खामोशी को,

क्या प्यार का इजहार इतना जरूरी है.

8. तुम्हारे बिना अधूरी सी लगती है जिंदगी,

 तेरी हंसी से रोशन होती है दुनिया मेरी, 

क्या तुम मेरे जीवन की रोशनी बनोगी?

9. क्या तुम मेरी ज़िंदगी का हिस्सा बनोगी?

हर कदम साथ चलने का वादा करोगी,

मेरे साथ बिताए हर पल को तुम याद रखोगी,

क्या तुम मेरी हमसफर बनोगी?

10. तेरे चेहरे की मुस्कान ही मेरी दुनिया है, 

तेरी खुशी ही मेरी जिंदगी का मकसद है,

 क्या तुम इस दुनिया में हमेशा के लिए मेरा साथ दोगी?

यह भी पढ़ें: Propose Day Shayari: प्रपोज डे पर शायराना अंदाज में करें प्यार का इजहार, एक बार में बोल देगी ‘हां’

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola