Indian National Women’s Day 2023 पर यहां से शेयर करें महिलाओं को बधाई

Happy National Women’s Day 2023 Wishes Images, Quotes, Status: भारतीय राष्ट्रीय महिला दिवस (Indian National Women’s Day) हर साल 13 फरवरी को सरोजिनी नायडू (Sarojini Naidu) की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है.
Happy National Women’s Day 2023 Wishes Images, Quotes, Status: भारतीय राष्ट्रीय महिला दिवस (Indian National Women’s Day) हर साल 13 फरवरी को सरोजिनी नायडू (Sarojini Naidu) की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है. उनका जन्म 13 फरवरी, 1879 को हुआ था वह अपनी कविताओं के कारण अपने उपनाम ‘नाइटिंगेल ऑफ इंडिया (Nightingale of India)’ या ‘भारत कोकिला (Bharat Kokila)’ के लिए प्रसिद्ध थीं. सरोजिनी नायडू को साहित्य में उनके योगदान के लिए दुनिया भर में जाना जाता है. यहाँ से शेयर करें भारतीय राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामाएं
नारी ही शक्ति है नर की नारी ही है शोभा घर की
जो उसे उचित सम्मान मिले घर में खुशियों के फूल खिलें
बेटी-बहु कभी माँ बनकर सबके ही सुख-दुख को सहकर
अपने सब फर्ज़ निभाती है तभी तो नारी कहलाती है।
महिला दिवस की हार्दिक बधाई!
हजारों दीपक चाहिए एक आरती सजाने के लिए,
हजारों बूंद चाहिए समुद्र बनाने के लिए
मगर एक स्त्री अकेली ही काफी है एक घर को स्वर्ग बनाने के लिए।
भारतीय राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई!
नर सम अधिकारिणी है नारी,
वो भी जीने की अधिकारी,
कुछ उसके भी अपने सपने,
क्यों रौंदें उन्हें उसके अपने।।
भारतीय राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं
है भाइयों की मुस्कान, परिवार की शान,
ये है एक लड़की की पहचान।
भारतीय राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं
नारी एक “मां” है उसकी पूजा करो,
नारी एक “बहन” है उसका स्नेह करो,
नारी एक “भाभी” है उसका आदर करो,
नारी एक “पत्नी” है उसका प्रेम करो,
नारी एक “औरत” है उसका सम्मान करो…
भारतीय राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं
आया समय, उठो तुम नारी,
युग निर्माण तुम्हें करना है,
आजादी की खुदी नींव में,
तुम्हें प्रगति पत्थर भरना है।
भारतीय राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं
जीवन की कला को
अपने हाथों से साकार कर
नारी ने सभ्यता और संस्कृति का
रूप निखारा है,
नारी का अस्तित्व ही सुन्दर जीवन का आधार है
भारतीय राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Bimla Kumari
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










