Happy Nag Panchami 2023 Wishes Live: सुख एवं समृद्धि आए… यहां से भेजें नाग पंचमी पर शुभकामनाएं
Nag Panchami 2023 Wishes Live: नाग पंचमी पूजा 21 अगस्त दिन सोमवार है. श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी आज नाग पंचमी है. इस दिन व्रत करके सांपों को दूध पिलाया जाता है. इस पावन पर्व पर स्त्रियां नाग देवता की पूजा करती हैं तथा सर्पों को दूध अर्पित करती हैं. भारतीय जीवन में नागवंश, नागपरंपरा और कथाओं में नागों की प्रमुख भूमिका है. वे अक्सर दिव्य देवताओं से जुड़े होते हैं. सांपों को शक्ति, परिवर्तन और पुनर्जन्म के प्रतीक के रूप में पूजा जाता है. यह त्योहार लोगों को अपनी आंतरिक ऊर्जा को जगाने, परिवर्तन को बढ़ावा देने और आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करता है.
Nag Panchami Wishes Live : सुख एवं समृद्धि आए…
सुख एवं समृद्धि आए आप सभी के द्वार!
जितने भी हों सपने सभी हो जाए साकार!
सदा फलता फूलता रहे आपका घर परिवार!
अपनों के साथ मनाएं नाग पंचमी का त्योहार!
Nag Panchami Wishes Live : नाग पंचमी पर लावा…
शिवजी के गले में जिनका वास है!
उनके ऊपर हमें भी पूर्ण विश्वास है!
जीवन की बाधाएं जरूर मिटाएंगे!
नाग पंचमी पर लावा दूध चढ़ाएंगे!
परिवार के साथ नाग पंचमी मनाएंगे!
Nag Panchami Wishes Live : जो महादेव के गले में…
जो हमारी इस पृथ्वी का भार उठाते हैं!
जिनकी दया से कालसर्प दोष कट जाते हैं!
जो महादेव के गले में उनकी शोभा बढ़ाते हैं!
ऐसे नाग देवता को कोटि-कोटि प्रणाम!
नाग देवता आपको सुख समृद्धि एवं तरक्की की राह दिखाएं!
Nag Panchami Wishes Live : ऐसी है नाग देवता की माया…
शिव शंकर के गले में विराजे,
ऐसी है नाग देवता की माया,
खुशियों से भर जाता जीवन उनका,
जिसने नाग देवता को मन से चाहा
Nag Panchami 2023 पर Kaal Sarp Dosh दूर करने के लिए करें इन मंदिरों के दर्शन, होगा लाभ
Nag Panchami Wishes Live : नाग पंचमी का त्योहार है…
सावन के महीने में नाग पंचमी का त्योहार है भगवान शिव के गले में सापों का हार है जो करे सच्चे दिल से सापों की पूजा उसका बेड़ा पार है
Nag Panchami Wishes Live : भोले नाथ के प्यारे हैं…
भोले नाथ के प्यारे हैं नाग देवता करते हैं पूरी सभी मनोकामना होंगे सब काम पूरे आपके अगर रहे आपकी शुद्ध भावन
Nag Panchami Wishes Live : नागों की पूजा करते हैं…
नाग पंचमी जब आती है, खुशिया अपार लाती है नागों की पूजा करते हैं, भगवान शिव का आशीर्वाद पाते है. नागपंचमी की शुभकामनाएं!
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए