Happy Mothers Day 2021 Wishes, Images, Quotes, Messages: मां ने आंखें खोल दी, घर में उजाला हो गया…यहां से भेजें मदर्स डे की ढेर सारी शुभकामनाएं
Happy Mother’s Day 2021 Wishes, Images, Quotes, Messages, Badhai, Mothers Day Ki Shubhkamnaye: मां का नाम आते ही मन में उनकी ममता, करुणा व त्याग का एहसास होने लगता है. वैसे तो उनके प्रति अपना स्नेह जताने के लिए किसी विशेष दिन की जरूरत नहीं है. लेकिन, कई माताएं ऐसी हैं जो इस कोरोना काल में भी घर के साथ-साथ राज्य व देश के सेवा में जुड़ी हैं. ऐसे में उन्हें स्पेशल फील करवाने और सम्मान व शुभकामनाएं भेजने का अच्छा दिन है मदर्स डे. जो हर साल मई महीने के दूसरे सप्ताह में मनाया जाता है. तो आइये देशभर की सभी माताओं को आज मातृ दिवस के मौके पर यहां से करें विश, भेजें उन्हें ढेर सारी बधाईयां…
Mothers Day Ki Shubhkamnaye: माँ ने आँखें खोल दी, घर में उजाला हो गया…

ऐ अँधेरे देख मुह तेरा काला हो गया, माँ ने आँखें खोल दी, घर में उजाला हो गया। कुछ इस तरह वो मेरे गुनाहों को धो देती है, माँ बहुत गुस्से मे होती है तो रो देती है।
Happy Mothers Day: ये मेरी माँ की ही दुआ है जो हमेशा मेरे साथ रहती है…

मुश्किलें भी आसान हो जाती हैं,
ये मेरी माँ की ही दुआ है जो हमेशा मेरे साथ रहती है
Happy Mothers Day
Happy Mothers Day: जन्नत का हमें पता नहीं…

जन्नत का हमें पता नहीं,
हम तो माँ के चरणों को ही जन्नत कहते हैं
Happy Mothers Day
हैप्पी मदर्स डे: लेकिन मां की दुआओं में असर बहुत है…

मंजिल दूर और सफर बहुत है,
छोटी सी जिंदगी की फिक्र बहुत है,
मार डालती यह दुनिया कब की हमें
लेकिन मां की दुआओं में असर बहुत है!
हैप्पी मदर्स डे
मदर्स डे की शुभकामनाएं: जब मुसीबत आ जाए तो याद आती है मां…

रूह के रिश्तो की यह गहराइयां तो देखिए
चोट लगती है हमें और चिल्लाती है मां हम खुशियों में मां को भले ही भूल जाएं
जब मुसीबत आ जाए तो याद आती है मां
मातृ दिवस की बधाई: लब पर झूठी मुस्कान मैं भी सजाने लगी हूं, मां, मैं तुमको अब समझने लगी हूं…

मां, मैं तुमको अब समझने लगी हूं.
रिश्तों की डोर कहीं कमजोर न पड़ जाये
यह सोच हर पल हथियार डाल देना
सब जानना-समझना पर फिर भी मौन रह जाना
लब पर झूठी मुस्कान मैं भी सजाने लगी हूं
मां, मैं तुमको अब समझने लगी हूं,
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए