Happy Laughter Day 2020 Wishes Images, Quotes, Messages: हंसो ओर हंसाओ! जिंदगी जीने का ये फंडा अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें

Author : Shaurya Punj Published by : Prabhat Khabar Updated At : 03 May 2020 10:37 AM

विज्ञापन

Happy Laughter Day 2020 Wishes Images, Quotes, Messages: कहते हैं कि हंसना सेहत के लिए अच्छा होता है, आज विश्व हास्य दिवस है और कोरोना काल में इस दिन का महत्व बढ़ गया. कोरोना वायरस के इस दौर मेें हंसना सेहत के लिए काफी कारगर साबित हो सकता है. हंसने से आसपास एक सकारात्मक वातावरण बनता है, जो अभी के लिए काफी जरुरी है. विश्व हास्य दिवस पर दोस्तों और रिश्तेदारों को यहां से भेजें शुभकामनाएं एवं संदेश

विज्ञापन

Happy Laughter Day 2020 Wishes Images, Quotes, Messages: विश्व कोरोना की मार झेल रहा है, देशभर में लॉकडाउन का पालन किया जा रहा है. लोग कोरोना वायरस के प्रकोप से कैसे बचा जाए, सब इसी सोच में हैं. कहते हैं कि हंसना सेहत के लिए अच्छा होता है, आज विश्व हास्य दिवस है और कोरोना काल में इस दिन का महत्व बढ़ गया.

वर्ल्ड लाफ्टर डे की स्थापना का आज पूरे 22 साल का हो गया. इसे 1998 में पहली बार डॉ. मदन कटारिया ने शुरु किया था. हास्य योग आंदोलन के प्रणेता रहे डॉ . कटारिया चाहते हैं कि दुनिया का हर इंसान खूब हंसे. इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए उन्होंने लाफ्टर क्लब की स्थापना की थी. आज भारत समेत दुनिया के 108 देशों में लाफ्टर क्लब हैं. उनकी हंसी की पाठशालाएं विना फीस के चलती हैं. हंसी-मुस्कान और प्रसन्नता से कई रोग विना दवा के भी ठीक हो जाते हैं.

कोरोना वायरस के इस दौर मेें हंसना सेहत के लिए काफी कारगर साबित हो सकता है. हंसने से आसपास एक सकारात्मक वातावरण बनता है, जो अभी के लिए काफी जरुरी है. हंसने से आंतरिक भागों की चेहरे की मांसपेशियों को बहुत लाभ होता है. इससे लेक्टिव एसिड (दूषित पदार्थ) बाहर जाता है. क्रोध की मात्रा के अनुसार ही उसका असर रहता है- 4 घंटे, 8 घंटे, 12 घंटे। ऐसे में कुछ यौगिक क्रियाएं मन पर काबू पाने में सहायक हो सकती हैं. जैसे- आसन, प्राणायाम, ध्यान, डीप ब्रीदिंग, योग निद्रा, शवासन, हास्य योग. इसमें से हास्य योग एक आसान व सहज क्रिया है. इसके लिए दिनभर में कम से कम एक वक्त दिल खोलकर हँसना चाहिए. जब मनुष्य हंसता है तो वह कुछ पलों के लिए सबसे अलग हो जाता है. उसके विचारों की श्रृंखला टूट जाती है. एकाग्रता आती है. मन-मस्तिष्क खाली व हल्के होने लगते हैं. विश्व हास्य दिवस पर दोस्तों और रिश्तेदारों को यहां से भेजें शुभकामनाएं एवं संदेश

हंसी मन की गांठे आसानी से खोल देती है.

मेरे मन की नहीं, तुम्हारे मन की भी 🙂

आप सभी को विश्व हास्य दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

undefined

जीवन में उल्लास , ऊर्जा और नयापन बना रहे

इसी भाव से हम – सब हँसते – मुस्कुराते रहें

ताकि जीवन में आनंद की अनुभूति बनी रहे ..

आप सभी को विश्व हास्य दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

हास्य और उल्लास उत्सव, धर्मी जीवन के महत्वपूर्ण अंग हैं,

बिना मुस्कुराहट व प्रसन्नता के आदर्श जीवन की कल्पना भी असंभव है,

इसीलिए खुश रहें, मुस्कुराते रहें ताकि जीवन का माधुर्य बना रहे..

विश्व हास्य दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

undefined

जीवन में उल्लास,ऊर्जा और नयापन बना रहे

इसी भाव से हम-सब हँसते-मुस्कुराते रहें

ताकि जीवन में आनंद की अनुभूति बनी रहे..

विश्व हास्य दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

“अगर आप खुश हैं और आपके आसपास के लोग खुश नहीं है तो वे आपको भी हंसनें एवं खुश होने नहीं देंगे. हमारे हंसने एवं खुश होने की संभावना हमारी हंसाने और खुश रखने की क्षमता पर निर्भर करती है” : डॉक्टर मदन कटारिया

हंसी एक दर्द निवारक दवा है,

खुलकर हंसने से आपका दिल स्वस्थ रहता है.

हंसते-हंसाते रहो

विश्व हास्य दिवस की शुभकामनाएं

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola