Father’s Day 2023: आज मनाया जा रहा है फादर्स डे, जानें इसे सेलिब्रेट करने की कैसे हुई शुरुआत  

Published by : Shaurya Punj Updated At : 18 Jun 2023 6:39 AM

विज्ञापन

Father’s Day 2023: इस बार फादर्स डे आज यानी 18 जून को मनाया जा रहा है. यह दिन पिता के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए समर्पित है. फादर्स डे का आयोजन पहली बार अमेरिका में 1910 के 19 जून को किया गया था. सोनोरा स्मार्ट डोड ने पहली बार फादर्स डे का आयोजन किया था.

विज्ञापन

Father’s Day 2023 Date in India:   पिता शब्द काफी सशक्त है, क्योंकि हर कोई इस शब्द में सहारा, संबल और प्रेरणा ढूंढ़ता है. ऐसे पिता के प्रति प्रेम तो हर किसी के मन में है, लेकिन उसे प्रदर्शित करने के लिए जून के तीसरे रविवार का खास दिन तय किया गया है.इस बार फादर्स डे आज यानी 18 जून को मनाया जा रहा है. यह दिन पिता के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए समर्पित है.

19 जून 1910 को पहली बार मनाया गया था फादर्स डे

फादर्स डे का आयोजन पहली बार अमेरिका में 1910 के 19 जून को किया गया था. सोनोरा स्मार्ट डोड ने पहली बार फादर्स डे का आयोजन किया था. उनकी माता का देहांत बचपन में हो गया था और उनके पिता ने उन्हें बहुत जिम्मेदारी और प्यार से पाला था इसलिए मदर्स डे से प्रेरणा लेते हुए उन्होंने फादर्स डे की शुरुआत की थी. उसके बाद 1924 में अमेरिकी राष्ट्रपति कैल्विन कोली ने फादर्स डे को मान्यता दे दी. 1966 में अमेरिकी राष्ट्रपति लिंडन जानसन ने 1966 में यह घोषणा कर दी कि हर वर्ष जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जायेगा.

फादर्स डे क्यों मनाया जाता है?

दुनिया भर में लोग फादर्स डे को पिता को धन्यवाद देने, सम्मानित करने और उन्हें श्रद्धांजलि देने के अवसर के रूप में मनाते हैं. इस दिन बच्चे अपने डैड को उनका सबसे लोकप्रिय तोहफा देते हैं और उन्हें खास महसूस कराने की कोशिश करते हैं.

फादर्स डे का महत्व

अलग-अलग देशों में अलग-अलग दिनों में फादर्स डे मनाया जाता है. यह दिन पिता के प्रति सम्मान, उनके प्यार और उनके बलिदान को दिखाने का दिन है. यह एक बच्चे के पालन-पोषण में पिता के योगदान को सेलिब्रेट करने का दिन है, जिसे अक्सर अनदेखा कर दिया जाता है. आप भी इस फादर्स डे अपने पिता को याद दिलाएं कि उनके होने के लिए आप कितने आभारी हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola