Happy Dussehra 2022: मन की बुराइयों पर विजय ... विजय दशमी पर अपनों को भेजें खास संदेश
Published by : Shaurya Punj Updated At : 05 Oct 2022 6:00 AM
Dussehra-2024
Happy Dussehra, Vijayadashami 2022 wishes: आप भी अपनों को विजय दशमी के खास दिन पर अपनों को बधाई जरूर देना चाहेंगे. आप इस भक्तिमय माहौल में अपने परिजनों व दोस्तों को इस दिन की बधाई दे सकते हैं. साझा करें ये संदेश
Happy Dussehra 2022: 5 अक्टूबर यानी आज दशमी की तिथि पर रावध दहन किया जाएगा. इस दिन रावण के साथ-साथ कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का भी दहन किए जानें की परंपरा है. बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न दशहरे पर मनाया जाता है. आप भी अपनों को इस खास दिन पर बधाई जरूर देना चाहेंगे. आप इस भक्तिमय माहौल में अपने परिजनों व दोस्तों को इस दिन की बधाई दे सकते हैं. साझा करें ये संदेश
दशहरे का त्योहार लाए आपके जीवन में खुशियां अपार
प्रभु श्री राम की कृपा से हो आपके जीवन में हो सुख-समृद्धि का वास
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं
इस दशहरा करें बस एक शुभ काम
बुराइयों को करें दूर और समाज को दें अच्छाइयों का पैगाम
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं
मन की बुराइयों पर विजय पाने का संदेश देता है दशहरा
इस दशहरा आप भी अपने भीतर की बुराइयों को दूर करने का ले संकल्प
शुभ दशहरा
जैसे प्रभु श्री राम ने की धर्म की स्थापना, अधर्म का नाश
आप भी करें अपने मन में छिपी बुराइयों का सर्वनाश
एक बार फिर से सब मिलकर स्थापित करें रामराज्य
दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं
दशहरा आपके जीवन में सुख,
शांति, शांति और सद्भाव लाए,
दशहरे के शुभ अवसर पर मैं प्रार्थना करता हूं
कि भगवान राम आपके जीवन को ढेर सारी खुशियां, समृद्धि और सफलता से भर दें.
आपको और आपके परिवार को दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं.
आज की नई सुबह बेहद सुहानी हो जाए,
दुखों की सारी कड़वाहट पुरानी हो जाए
दे बेशुमार खुशियां यह दशहरा आपको,
हर प्यारी खुशी आपकी दीवानी हो जाए,
हैप्पी विजयादशमी!
यह दशहरा आपके जीवन में भक्ति,
दृढ़ संकल्प और समर्पण का भाव लाएं,
बुरे तत्वों के खिलाफ आपकी हमेशा जीत हो.
हैप्पी दशहरा
आइए बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाएं,
दशहरे पर रावण के जलने के साथ ही आपकी सारी चिंताएं भी जल जाएं.
शुभ विजयादशमी
रावण जलाओ,
बुराई को आग लगाओ,
अच्छाई को अपनाओ,
खुशियां मनाओ
शुभ दशहरा!
इस दशहरा हमारे भीतर की रावण रुपी दुर्भावना का नाश हो
हमारे भीतर अच्छाई रुपी प्रभु श्री राम का वास हो
सभी को मिलें जीवन में खुशियां, बस यही हमारा प्रयास हो
विजय दशमी की हार्दिक शुभकामनाएं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










