Happy Diwali 2020 Wishes, Images, Quotes, Messages: दीपक की रौशनी से झिलमिलाता आँगन हो…यहां से बांटें दिवाली की खुशियां, भेजें ये शुभकामनाएं
close up shot of femele holding diva on diwali festival with tatto on hand shot with full frame dslr nikon d750
Happy Diwali 2020 Wishes, Images, Quotes, Status, SMS, Messages, Greetings, Shayari: आज हिंदू धर्म का सबसे बड़ा प्रकाश पर्व दिवाली 2020 है. हर वर्ष की तरह यह कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है. लंबे वनवास के बाद भगवान श्रीराम के विजय होकर जहां अयोध्या लौटने का यह प्रतिक है तो वहीं, इस दिन श्री गणेश और मां महालक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है. इस त्योहार में लोग अपने घरों, बिजनेस वाले स्थानों को सजा कर मां लक्ष्मी का आगमन का इंतजार व आह्वान करते हैं. अमावस की अंधेरी रात में दियों से रोशन हो जाता है पूरा देश. ऐसे में आइये इस दिन अपनों की खुशहाली की कामना करते हुए यहां से सभी को भेजें दीपावली की ढेरों शुभकामनाएं….
शुभ दीपावली 2020:धन धान्य से भर जाये घर
धन धान्य से भर जाये घर, हो वैभव अपार
खुशियो के दीपो से सज्जित, हो सारा संसार
आंगन बिराजे लक्ष्मी, आओ करे सत्कार
आंगन मे भर दे उजाला, यह दीपो का त्योहार
शुभ दीपावली 2020:दीपक की रौशनी से झिलमिलाता आँगन हो
दीपक की रौशनी से झिलमिलाता आँगन हो
पटाख़ों की गूँज से आसमान रोशन हो
ऐसे झूम के आये यह दिवाली
हर तरफ खुशियों का माहौल आपका हो
शुभ दिवाली
शुभ दीपावली 2020: दीए की रोशनी से
दीए की रोशनी से
सब अन्धेरा दूर हो जाए
दुआ है कि आप जो चाहो
वो सब खुशी मंज़ूर हो जाए
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएँ
happy Diwali wishes images

दिवाली मंत्र (Diwali Mantra)

ॐ श्रीं ह्रीं श्री कमले कमलालयै मम प्रसीद-प्रसीद वरदे श्रीं ह्रीं श्री महालक्ष्म्यै नम:।।
ॐ श्रीं श्रियै नम: स्वाहा।
दीवाली की ढेरो शुभकामनाएं: दिन रात व्यपार बड़े इतना अधिक काम होगा…

लक्ष्मी आएगी इतनी की सब जगह नाम होगा,
दिन रात व्यपार बड़े इतना अधिक काम होगा,
घर परिवार समाज मैं बनोगे सरताज,
ये ही कामना है हमारी आप के लिए…
दीवाली की ढेरो शुभकामनाएं
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए