Happy Daughters Day 2022 Quotes: बिन पंख होते हुए भी ... बिटिया दिवस पर शेयर करें ये शानदार कोट्स
Published by : Shaurya Punj Updated At : 25 Sep 2022 7:35 AM
Happy Daughters Day 2022 Quotes: डाटर्स डे यानि बेटी दिवस वो खास दिन है, जो घर-घर में बेटियों के लिए मनाया जाता है. भारत समेत दुनिया के तमाम देशों में डाटर्स डे हर साल सितंबर महीने के चौथे रविवार को मनाया जाता है. यह दिन बेटियों को समर्पित होता है.
मनुस्मृति में स्पष्ट लिखा है-
यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः ।
यत्रैतास्तु न पूज्यन्ते सर्वास्तत्राफलाः क्रियाः।।
यह है कि जहां नारियों की पूजा होती है. वहां, देवता वास करते हैं .वहीं, जहां नारियों की पूजा नहीं होती है, उनका सम्मान नहीं होता है. उस स्थान पर किए गए समस्त अध्यात्म और अच्छे कर्म सफल नहीं होते हैं. बिटिया दिवस हर साल सितंबर माह के अंतिम रविवार को मनाया जा रहा है. इस साल ये दिन 25 सितंबर को मनाया जा रहा है. बेटी दिवस यानी डॉटर्स डे के मौके पर लोग अपनी बहू और बेटी को इस खास दिन की शुभकामनाएं देते हैं. हम आपके लिए लेकर आए हैं ऐसे ही कोट्स जो आप आपनी बेटियों को इस खास मौके पर भेज सकते हैं.
बेटियाँ घर आँगन और परिवार की बहार हैं, सारी सृष्टि का आधार हैं.बेटियों का सम्मान और संरक्षण संपूर्ण मानव समाज का पहला उत्तरदायित्व हो इसी भावना के साथ बेटी दिवस (डॉटर्स डे) की बहुत-बहुत हार्दिक शुभकामनाएं.
बेटियों का अपमान समाज के पतन का कारण बनता है.
ऐसे युगपुरुष को हमारा नमन
हर बेटी अपने पिता के लिए परी का रूप होती है.
बिन पंख होते हुए भी प्यारी बिटिया अपने पापा की बगिया से एक दिन उड़ ही जाएगी
हर कोख में बेटी यही कहे पुकार , हम बेटियों की क्यू अनदेखी करे ये संसार
बेटियों से आबाद होती है घर परिवार, अगर ये न होती तो थम जाता संसार
एक पिता तब तक अधूरा है जब तक उसे न मिले करने को कन्यादान
मेरा बेटा तब तक मेरे साथ है जबतक उसको पत्नी नहींं मिल जाती है, लेकिन मेरी बिटिया मेरे मरते दम तक है.
मेरी बिटिया तुम मेरे लिए खास है तुम किसी से कम नही ये हमे अहसास है
जहां मानवता मर जाती है वही तो बेटियों का गला गर्भ में ही घोट दिया जाता है
जैसी बेटियों को संस्कार देंगे वैसे ही समाज का निर्माण करेगे
बेटे तो सिर्फ एक घर चलाते है लेकिन, बेटियां दो दो घरो को स्वर्ग बनाती है
यदि समाज को शिक्षित करना है तो सबसे पहले बेटियों को शिक्षित करो
बेटियों का भविष्य जैसा होंगा वैसा ही हमारे समाज का भविष्य होंगा
बेरंग घर को भी खुशी से भर देती है ये बेटिया
खुद टूटकर भी परिवारों को जोडती है बिटिया
कोई परिवार तब तक ही खुश रह पाता है जब तक की ये बेटियां खुश रह पातीं है.
खुद संतोष कर घर में खुशियां बिखेरती है ये बेटियां.
खुद दुखों के दर्द को सहकर भी परिवार में खुशियां बिखेरती है ये प्यारी बेटियां.
बेटी जन्म पर रोक न लगाओ, बेटी पैदा होने की खुशियां मनाओ.
बेटियां परिवार में संगीत की तरह है जब तक है तब तक लोग आनन्द का अनुभव प्राप्त करते है.
लड़कियां खिलौना नहीं होती, पापा बस प्यार से गुड़िया कहते है
हजारो रंग है जिंदगी में, उनमे सबसे खूबसूरत रंग होती है बेटियाँ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










