Happy Chocolate Day Wishes: जब चॉकलेट बन जाए प्यार के इजहार की जुबान, तो रिश्तों में घोल दें प्यार की मिठास

Author Prerna
Updated:
विज्ञापन

हैप्पी चॉकलेट डे

Happy Chocolate Day Wishes: चॉकलेट डे प्यार की उस मिठास का नाम है, जो रिश्तों को और भी खास बना देती है. इस दिन चॉकलेट के साथ दी गई छोटी-सी शुभकामना दिल तक सीधे पहुंचती है. अगर आप भी अपने प्यार का इजहार मीठे अंदाज में करना चाहते हैं, तो चॉकलेट डे विशेज आपके जज्बातों को खूबसूरती से बयां करने का सबसे प्यारा तरीका हैं.

विज्ञापन

Happy Chocolate Day Wishes: वैलेंटाइन वीक का सबसे मीठा और खास दिन चॉकलेट डे प्यार, अपनापन और रिश्तों की मिठास को समर्पित होता है. इस दिन चॉकलेट सिर्फ एक तोहफा नहीं होती, बल्कि दिल की उन भावनाओं का प्रतीक बन जाती है जिन्हें शब्दों में बयां करना आसान नहीं होता. अपने पार्टनर, दोस्त या किसी खास इंसान को चॉकलेट देकर हम यह जताते हैं कि वह हमारी जिंदगी में कितनी अहमियत रखता है. चॉकलेट डे हमें सिखाता है कि रिश्तों में मिठास बनाए रखने के लिए छोटे-छोटे प्यार भरे एहसास ही सबसे बड़ी भूमिका निभाते हैं.

विज्ञापन

चॉकलेट डे की विशेज 


चॉकलेट सी मीठी हो आपकी हर बात,
प्यार से भरा रहे आपका हर एहसास.


जिंदगी में रहे मिठास चॉकलेट जैसी,
हर दिन लगे प्यार की खुशबू जैसी.

happy choclate
हैप्पी चॉकलेट डे

चॉकलेट की तरह घुल जाए ये रिश्ता,
हर लम्हा बने यादों का किस्सा.


तेरी मुस्कान है सबसे मीठी चॉकलेट,
इसी से शुरू हो और इसी पर खत्म हो मेरी चाहत.

chocolate day wishes
चॉकलेट दिवस की शुभकामनाएँ

चॉकलेट की मिठास में घुला है तेरा नाम,
तेरे बिना फीका लगे हर एक पैग़ाम. 


होंठों पे मुस्कान, दिल में तेरी तस्वीर,
चॉकलेट डे पर बस इतना सा है तुझसे तअल्लुक गहरी तासीर. 

wishesh for chocoalte day
चॉकलेट डे के लिए शुभकामनाएँ


चॉकलेट सी मीठी तेरी हर एक बात,
तू साथ हो तो खास लगे दिन और रात. 

जैसे चॉकलेट पिघल जाती है ज़ुबान पर आकर,
वैसे ही तू बस जाती है दिल में मुस्कुरा कर. 

chocolate wishes
चॉकलेट की शुभकामनाएँ

यह भी पढ़ें: वैलेंटाइन डे पर घर से बाहर ऐसे बनाएं अपने प्यार के पल खास

यह भी पढ़ें: प्यार के इजहार के लिए 5 परफेक्ट चॉकलेट केक, जो बना दे हर पल को खास 

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola