Hair Care Tips: दोगुनी रफ्तार से बढ़ने लगेंगे आपके बाल, इन टिप्स का रखने ख्याल

tips for longer beautiful words
Hair Care Tips: अगर आप चाहते हैं कि आपके बाल दोगुनी रफ्तार से बढ़ें और हेल्दी भी रहें तो इस आर्टिकल में बताये गए टिप्स को आपको अपनाना चाहिए. चलिए इन टिप्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.
Hair Care Tips: हर कोई चाहता है कि उनके बाल घने, लंबे और खूबसूरत रहें. अपने बालों को हेल्दी और खूबसूरत रखने के लिए अक्सर हम कई तरह के तरीके अपनाते हैं. कई बार ये तरीके हमारे काम आते हैं तो कई बार इन तरीकों या फिर प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से भी हमें कोई फायदा नहीं होता है. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की है जो अपने बालों को तेजी से लंबा और घना बनाना चाहते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने बालों को दोगुनी रफ्तार से बढ़ने में मदद कर सकते हैं.
बालों को नियमित तौर पर करें ट्रिम
अगर आप चाहते हैं कि आपके बाल तेजी से लंबे हों तो ऐसे में आपको अपने बालों को नियमित तौर पर ट्रिम करते रहना चाहिए। कोशिश करें कि हर 6 से 8 हफ्तों में अपने बालों को ट्रिम करते रहें. नियमित तौर पर बालों को ट्रिम करने से आपको काफी फायदा हो सकता है.
बालों के देखभाल से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें
ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: इन सस्ती चीजों के सेवन से बंद हो जाएगा बालों का झड़ना, जरूर करें ट्राई
ये भी पढ़ें: Hair Fall: जिम जाने वालों की ये गलतियां उन्हें बना देती हैं गंजा, सिर पर नहीं बचते एक भी बाल
केमिकल और सल्फेट फ्री शैंपू का इस्तेमाल
बाल हेल्दी तरीके से बढ़ें इसके लिए यह काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है कि आपका स्कैल्प हेल्दी हो. अगर आप चाहते हैं कि आपका स्कैल्प हेल्दी रहे तो ऐसे में आपको केमिकल या फिर सल्फेट फ्री शैंपू का इस्तेमाल करना चाहिए. केमिकल फ्री शैंपू के इस्तेमाल से आप अपने स्कैल्प पर मौजूद नेचुरल ऑइल्स को धुलने से बचाकर रख सकते हैं.
बैलेंस्ड डायट
बालों को लंबा करने के लिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप अपने डायट का ख्याल रखें. एक बैलेंस्ड डायट से आपके बालों को काफी फायदा होता है. एक ऐसा डायट लें जिसमें बायोटिन, विटामिन-ई और ओमेगा-3 मौजूद हों.
ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: सर्दियों में भी अब नहीं होगी बालों से जुड़ी कोई समस्या, इन हेयर मास्क का करें इस्तेमाल
स्कैल्प मसाज
बालों को तेजी से लंबा करने के लिए आपको अपने स्कैल्प की मसाज करनी चाहिए. अपने स्कैल्प को मसाज करने के लिए आप कोकोनट, आर्गन या फिर कैस्टर ऑइल का इस्तेमाल कर सकते हैं. ध्यान में रखें कि मसाज करने से पहले आप इन ऑइल्स को हल्का गर्म जरूर कर लें.
पर्याप्त मात्रा में पीएं पानी
पर्याप्त मात्रा में पानी पीना सिर्फ बालों के लिए ही नहीं बल्कि, ओवरऑल हेल्थ के लिए काफी जरूरी हो जाता है. जब आप पर्याप्त मात्रा में पानी पीते हैं तो इससे आपके बालों का ओवरऑल टेक्सचर तो बेहतर होता ही है बल्कि साथ ही उन्हें मजबूती भी मिलती है.
ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: बालों को सफेद होने से रोकना अब और भी आसान, जानें क्या है तरीका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




