Hair Care Tips: काले खूबसूरत बालों की है चाहत? अपनाएं ये घरेलु नुस्खे

tips for shiny black hair
Hair Care Tips: अगर आप अपने बालों को काला और खूबसूरत बनाकर रखना चाहते हैं तो ऐसे में आपको इन घरेलु नुस्खों को अपनाना चाहिए.
Hair Care Tips: आज के समय में लोगों में काफी कम उम्र से ही सफेद बालों की समस्या देखने को मिल रही है. एक बड़ी आबादी ऐसी है जिनके बाल 20 से लेकर 30 साल की उम्र के बीच ही सफेद होने लग रहे हैं. बाल जबतक बढ़ती उम्र के साथ सफेद हों तबतक सबकुछ ठीक है लेकिन अगर आपके समय से पहले ही सफेद हो रहे हैं तो आपको जल्द से जल्द कोई कदम उठाना चाहिए. आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलु नुस्खे बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल कर आप अपने बालों को लंबे समय तक काला और खूबसूरत बनाकर रख सकेंगे. चलिए इन नुस्खों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
आंवला ऑइल या फिर पाउडर
अगर आप अपने बालों को सफेद बनाकर रखना चाहते हैं तो ऐसे में आपको आंवला ऑइल या फिर पाउडर का इस्तेमाल करना चाहिए. इसमें आपको भरपूर मात्रा में विटामिन-सी मिल जाता है. इसे बालों के पिगमेंटेशन को बेहतर बनाने के लिए और समय से पहले सफेद होने से बचाने के लिए जाना जाता है. बालों को काला रखने के लिए आप आंवले के तेल से बालों और स्कैल्प की मसाज कर सकते हैं.
बालों के देखभाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरें यहां पढ़ें
Also Read: Hair Care Tips: गंजे सिर पर भी अब उग आएंगे बाल, इस तरह करें नारियल तेल का इस्तेमाल
कढ़ी पत्ते का इस्तेमाल
बालों के लिए कढ़ी पत्ता काफी ज्यादा फायदेमंद होता है. इसमें प्रोटीन और एंटीऑक्सिडेंट्स पाया जाता है. इसके इस्तेमाल से मेलानिन प्रोडक्शन रिस्टोर होता है. कढ़ी पत्ते का इस्तेमाल बालों के लिए करना काफी आसान है. आपको सिर्फ इसे नारियल तेल के साथ मिलाकर थोड़ी देर के लिए गर्म कर लेना है. जब यह ठंडा हो जाए तो अपने स्कैल्प और बालों पर अच्छी तरह से लगा लेना है.
बालों के लिए मेहंदी का मास्क
मेहंदी का इस्तेमाल काफी लंबे समय से बालों को काला और खूबसूरत बनाये रखने के लिएकिया जाता रहा है. यह आपके बालों को मजबूती और नरिशमेंट दे सकता है. पानी के साथ मेहंदी को मिला लें और एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें. कुछ घंटे रहने दें और अंत में बालों को धो लें. आपको अंतर साफ तौर पर दिखाई देने लगेगा.
Also Read: Hair Care Tips: देखते ही देखते हो जाएंगे गंजे, भूलकर भी बालों पर न करें इन ऑइल्स का इस्तेमाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










