Hair Care Tips: बालों की खूबसूरती बढ़ाना है, तो अपनाएं ये घरेलू हेयर केयर टिप्स
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 05 Jul 2025 5:27 PM
hair care tips ( AI Image)
Hair Care Tips: बालों से जुड़ी समस्या से अगर आप भी परेशान रहते हैं तो आप इन तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं. बालों की अच्छी ग्रोथ और मजबूती के लिए आप इन हेयर केयर टिप्स को फॉलो करें. तो आइए जानते हैं इन हेयर केयर टिप्स बारे में विस्तार से.
Hair Care Tips: खूबसूरत और मजबूत बाल आपके लुक को परफेक्ट बनाने में मदद करते हैं. लंबे, काले और घने बाल भला किसे पसंद नहीं आते. मगर धूल, प्रदूषण और अलग अलग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल बालों की सुंदरता को कम कर देता है. बदलते मौसम में अगर बालों की सही तरीके से देखभाल न किया जाए तो बालों से जुड़ी समस्या बढ़ जाती है. ऐसे में बालों से जुड़ी समस्या से बचने के लिए इन तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये असरदार हेयर केयर टिप्स बहुत काम की हैं.
बालों को सही से धोना
बालों को वॉश करने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल बिल्कुल भी न करें. इससे बालों को नुकसान पहुंचता है.
गुड़हल का इस्तेमाल
बालों की समस्या को दूर करने के लिए आप गुड़हल के फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं. गुड़हल के फूलों से हेयर मास्क तैयार करें. गुड़हल के फूलों से बना हेयर मास्क बालों को झड़ने से रोकता है और मजबूत बनाता है.
यह भी पढ़ें– Hair Care Tips: कलर्ड हेयर का ग्लैमरस लुक बनाए रखें, इन तरीकों से करें बालों की केयर
एलोवेरा का इस्तेमाल
एलोवेरा बालों के लिए काफी फायदेमंद है. इस जेल का इस्तेमाल आप बालों में करें. इसमें पाए जाने वाले गुण बालों को मजबूत और चमकदार बनाते है.
बालों में लगाएं ये तेल
बालों में घर पर बने हुए तेल का इस्तेमाल करें. इसको बनाने के लिए आप नारियल के तेल और करी पत्ते को डालकर पकाएं. इसे कुछ देर तक पकाएं. तेल को ठंडा कर छान लें और स्कैल्प में लगाएं. कुछ घंटों के बाद आप बालों को धो लें.
प्याज का रस
बालों की प्रॉब्लम को दूर करने के लिए आप प्याज के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये बालों के लिए काफी अच्छा है. आप प्याज के रस को स्कैल्प में लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें. अब बालों को धो लें.
यह भी पढ़ें– Hair Care Tips: नीम से करें बालों की केयर, इन हेयर मास्क का करें इस्तेमाल
यह भी पढ़ें– Hair Care Tips: अब बालों को मिलेगा नेचुरल शाइन और ग्रोथ, इन DIY हेयर स्प्रे से मिलेगा फायदा
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










