ePaper

Hair Care Tips: सर्दी में रखें बालों की ये 5 तरह से केयर, आप भी जानिए

Updated at : 15 Nov 2024 4:32 PM (IST)
विज्ञापन
Hair Care Tips

Hair Care Tips : ठंडी हवाओं और शुष्क मौसम के कारण बाल रूखे और बेजान हो सकते हैं,सर्दियों में बालों की देखभाल करना थोड़ा मुश्किल साबित हो सकता है, फिक्र मत कीजिए आईए इस लेख में दि गयी कुछ टिप्स को फॉलो कीजिए.

विज्ञापन

Hair Care Tips : सर्दियों में बालों की देखभाल करना थोड़ा मुश्किल साबित हो सकता है, क्योंकि ठंडी हवाओं और शुष्क मौसम के कारण बाल रूखे और बेजान हो सकते हैं, सही देखभाल से आप अपने बालों को स्वस्थ और चमकदार बना सकते हैं, यहां 5 ऐसे टिप्स दिए गए हैं, जो सर्दी में आपके बालों को सही से पोषण देने में मदद करेंगे:-

– बालों को हाइड्रेट रखें

सर्दियों में हवा में नमी कम हो जाती है, जिससे बालों में नमी की कमी हो सकती है, बालों को हाइड्रेटेड रखने के लिए गहरी हाइड्रेशन वाली शैम्पू और कंडीशनर का उपयोग करें, सप्ताह में एक बार हॉट ऑयल मसाज करें, नारियल तेल, बादाम तेल या जैतून तेल जैसे तेल बालों को पोषण और नमी प्रदान करते हैं, जिससे बाल मुलायम और स्वस्थ रहते हैं.

Also read: Premanand Ji Maharaj Quotes : खुश रहना है जीवन का सबसे बड़ा धन कहते है प्रेमानंद जी महाराज

– गर्म पानी से न धोएं

सर्दी में अधिकतर लोग गर्म पानी से बाल धोने की आदत डाल लेते हैं, लेकिन यह बालों को और अधिक सूखा और कमजोर बना सकता है, हमेशा गुनगुने पानी से बाल धोएं, गर्म पानी बालों की नमी को निकाल देता है, जिससे बाल ज्यादा रूखे और फ्रिजी हो जाते हैं.

Also read : Vidur Niti: यहां पढ़ें विदुर की कहे 10 इंस्पिरेशनल कोट्स, पढ़िए

– बालों को कम धोएं

सर्दियों में बालों को बार-बार धोने से बचें, क्योंकि बालों का प्राकृतिक तेल निकालना उन्हें और भी कमजोर कर सकता है, हफ्ते में 2-3 बार बाल धोना पर्याप्त रहता है, अगर बाल ज्यादा तेलीय हो जाएं तो ड्राई शैम्पू का उपयोग कर सकती हैं.

Also read : Winter Care Tips: सर्दी में हाथ हो जाते है रुखे और बेजान, फॉलो करें ये 5 टिप्स

– प्रोटीन रिच हेयर मास्क लगाएं

सर्दियों में बालों को अतिरिक्त प्रोटीन की जरूरत होती है, ताकि वे टूटने से बचें और स्वस्थ रहें, घर पर आप अंडा, शहद, दही और एलोवेरा जैल का हेयर मास्क बना सकती हैं, इसे सप्ताह में एक बार लगाएं, यह बालों को गहरा पोषण देता है और उन्हें मजबूत बनाता है.

– सर्दी में बालों को ढक कर रखें

सर्दियों में ठंडी हवा बालों को नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए बालों को स्कार्फ या कैप से ढक कर रखें, यह बालों को न केवल हवा से बचाता है, बल्कि बालों के टूटने से भी रोकता है, अगर आप बाहर लंबे समय तक रहती हैं, तो शॉल या कैप पहनना बेहद फायदेमंद होगा.

Also read : Relationship Tips: न्यू कपल्स बनने के बाद क्या-क्या होती है जिम्मेदारी, जानिए

Also see : Yoga For Hair Loss Problems: बालों के लगातार झड़ने से हैं परेशान, तो इन योगासनों से मिलेगा समाधान

इन सरल लेकिन प्रभावी टिप्स को अपनाकर आप सर्दियों में भी अपने बालों को स्वस्थ और खूबसूरत बनाए रख सकती हैं, बालों की सही देखभाल से ना सिर्फ उनका लुक बेहतर होगा, बल्कि उनका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा.

विज्ञापन
Ashi Goyal

लेखक के बारे में

By Ashi Goyal

Ashi Goyal is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola