Hair Care Tips: देखते ही देखते लंबे और घने हो जाएंगे आपके बाल, इस तरह घर पर ही तैयार करें कलौंजी ऑइल
Published by : Saurabh Poddar Updated At : 25 Aug 2024 1:06 PM
Kalonji Oil for Hair Growth: आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरह से घर पर ही कलौंजी का तेल तैयार कर उसे अपने हेयर ग्रोथ के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.
How to make kalonji oil at home: कलौंजी का इस्तेमाल सभी भारतीय घरों में किया जाता है. कभी इसका सब्जियों में डालने के लिए किया जाता है तो कभी इसका इस्तेमाल बालों को लंबा और घना बनाने के लिए किया जाता है. अगर आप यह सुनकर चौंक गए कि आखिर कलौंजी का इस्तेमाल हेयर ग्रोथ के लिए भी किया जा सकता है तो बता दें, हां ये बिलकुल ही सच बात है. केवल यहीं नहीं, कलौंजी का इस्तेमाल अगर आप करते हैं तो इससे आपको बाल झड़नी की समस्या से भी राहत मिल सकती है. आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरह से काफी आसानी से अपने घर पर ही कलौंजी का तेल बना सकते हैं और बालों को बढ़ाने के लिए इसके इस्तेमाल कर सकते हैं. चलिए जानते हैं स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस.
घर पर कैसे बनाएं कलौंजी का तेल
- अगर आप घर पर ही कलौंजी का तेल बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कलौंजी के सीड्स को लेकर उन्हें दो से तीन मिनट तक ड्राई रोस्ट कर लेना होगा. इसके बाद इसे ठंडा होने के लिए छोड़ देना होगा.
- जब यह ठंडा हो जाए तो इसे मिक्सर में डालकर अच्छी तरह से पीस लें और एक मोटा पाउडर तैयार कर लें.
- अब आपको ओलिव, नारियल या फिर बादाम के तेल को कैरियर ऑइल की तरह इस्तेमाल करना होगा. इनमें से किसी भी तेल को हल्के आंच में गर्म कर लें.
- अब आपको इस गर्म तेल में कलौंजी के पीसे हुए पाउडर को डाल देना होगा और उसे काफी अच्छी तरह से आपस में मिला लेना होगा.
- अच्छी तरह से मिलाए जाने के बाद इस आयल को आधे घंटे तक धीमी आंच में उबलने दें. आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आप चम्मच या फिर किसी चीज की मदद से इसे हिलाते रहें ताकि यह जले नहीं.
- अब इसे उतार लें और ठंडा होने के लिए छोड़ दें.
- आखिर में आपको इस आयल को अच्छी तरह से छानकर एक कांच के जार में स्टोर कर लेना होगा.
Also Read: Hair Care Tips: जवानी में ही बाल हो रहे सफेद? आज ही शुरू करें इन चीजों का इस्तेमाल
Also Read: Hair Care Tips: बालों में चमक वापस लाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय
हेयर ग्रोथ के लिए कैसे करें कलौंजी ऑइल का इस्तेमाल
अगर आप हेयर ग्रोथ के लिए कलौंजी ऑइल का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो बता दें इसे आप अपने स्कैल्प पर सीधे तौर भी लगा सकते हैं. अगर आप कलौंजी ऑइल का इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपके स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो जाता है. इससे आपके जड़ों तक न्यूट्रिएंट्स का पहुंचना और भी आसान हो जाता है. अगर आप शैंपू करने से पहले इसे अपने बालों पर लगा रहे हैं तो ऐसे में करीबन आधे घंटे पहले मसाज करते हुए अपने बालों पर लगा लें.
Also Read: Hair Care Tips: दही में मिला दें बस ये एक चीज, मजबूत के साथ घने भी हो जाएंगे आपके बाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










