Hair Care Tips: तेजी से झड़ते बालों ने बढ़ा दिया गंजेपन का खतरा? ये ड्रिंक्स दिलाएंगे समस्या से छुटकारा

Published by : Saurabh Poddar Updated At : 13 Feb 2025 8:08 AM

विज्ञापन

pic credits: unsplash

Hair Care Tips: अगर आप तेजी से झड़ते बालों की समस्या से जूझ रहे हैं और आपको यह डर सता रहा है कि कहीं आप गंजे न हो जाएं तो आपको इन ड्रिंक्स का सेवन करना आज से ही शुरू कर देना चाहिए.

विज्ञापन

Hair Care Tips: आज के समय में बालों का झड़ना एक काफी आम समस्या है. यह कई कारणों से होता है कई बार इसके पीछे जेनेटिक्स का हाथ होता है तो कई बार बालों के झड़ने के पीछे एक खराब डायट और बिगड़े हुए लाइफस्टाइल का हाथ होता है. पुरुष हो या फिर महिला हर किसी को इस समस्या से जूझना पड़ता है. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जिनके बाल काफी तेजी से झड़ रहे हैं और उन्हें गंजेपन का डर सता रहा है. आज हम आपको कुछ ऐसे ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके नियमित सेवन से आपके बालों का झड़ना बंद हो सकता है. जब आप इन ड्रिंक्स का सेवन महीनेभर कर लेते हैं तो आपको अपने बालों में अंतर साफ पता चलने लगेगा. तो चलिए इन ड्रिंक्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.

नारियल पानी

आपके बालों के लिए नारियल के पानी को काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. इसमें आपको भरपूर मात्रा में विटामिन्स और मिनरल्स मिल जाते हैं जिनकी आपके शरीर को काफी ज्यादा जरूरत होती है. इसके सेवन से आपका स्कैल्प और स्किन को हाइड्रेटेड रखने में मदद मिलती है. इसके नियमित सेवन से आपको बालों के जड़ों को मजबूती मिलती है और वे झड़ने से बचते हैं.

बालों के देखभाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: सर्दियों में भी अब नहीं होगी बालों से जुड़ी कोई समस्या, इन हेयर मास्क का करें इस्तेमाल

ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: एक बार फिर से उगने लगेंगे झड़े हुए बाल, नारियल तेल में इन चीजों को मिलाकर करें इस्तेमाल

मेथी के बीज का पानी

मेथी के बीज में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं. ये पोषक तत्व सिर्फ बालों की ही नहीं बल्कि कई अन्य तरह की समस्याओं से भी आपको छुटकारा दिला सकते हैं. मेथी के दानों में भी आपको भरपूर मात्रा में विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं. इसके सेवन से आपके बालों के रोम मजबूत होते हैं और साथ ही डैंड्रफ की समस्या को भी कम करने में मदद मिलती है. मेथी के दानों में प्रोटीन भी पाया जाता है जो आपके डैमेज्ड बालों को रिपेयर करने में मदद करता है.

ग्रीन टी फायदेमंद

ग्रीन टी का सेवन आज के समय में वैसे भी काफी प्रचलन में है. इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट्स आपके बालों को मजबूती देने के साथ ही उन्हें झड़ने से रोकने में भी काफी मदद करते हैं. जब आप सुबह के समय ग्रीन टी का सेवन करते हैं तो इससे आपका मेटाबोलिज्म भी काफी फ़ास्ट हो जाता है और इससे आपका ओवरऑल हेल्थ भी बेहतर रहता है.

ये भी पढ़ें: Grey Hair Remedy: सफेद बालों ने जवानी में ही दिला दिया बुढ़ापे का एहसास? इस तरह फिर से उन्हें करें काला

Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola