Dal Dhokli Recipe: स्वाद में लाजवाब है गुजराती दाल ढोकली, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

गुजराती दाल ढोकली रेसिपी (Image-Gemini)
Dal Dhokli Recipe: गुजरात की फेमस डिश में शामिल दाल ढोकली का स्वाद ही इसकी पहचान है. इस टेस्टी डिश को आप घर पर बड़ी आसानी से बनाकर खा सकते हैं.
Dal Dhokli Recipe: गुजरात की डिश पूरी दुनिया में मशहूर है. इन्हीं में से एक डिश है दाल ढोकली. यह एक पारंपरिक गुजराती डिश है, जिसे एक बार खाने के बाद बार-बार खाने का दिल करता है. इसे दाल और आटे से बनाया जाता है. यह डिश बहुत ही मसालेदार और सैटिस्फाइड डिश है. इसे आप दोपहर के खाने में या फिर डिनर में भी खा सकते हैं. इसे बनाना बहुत आसान है इसलिए आप एक बार घर पर बनाकर जरूर ट्राई करें. तो चलिए अब इसकी रेसिपी बताते हैं.
दाल ढोकली बनाने की सामग्री
- अरहर दाल- 1/2 कप
- पानी- 2.5 कप
- मूंगफली के दाने- 2 टेबलस्पून
- इमली का गूदा- 1 टेबलस्पून (या नींबू रस)
- गुड़- 1 टेबलस्पून
- टमाटर- 1 (बारीक कटा हुआ)
- हल्दी पाउडर- 1/4 टीस्पून
- लाल मिर्च पाउडर- 1/2 टीस्पून
- नमक- स्वादानुसार
- गेहूं का आटा- 1 कप
- हल्दी- 1/4 टीस्पून
- लाल मिर्च पाउडर- 1/2 टीस्पून
- अजवाइन- 1/2 टीस्पून
- नमक- स्वादानुसार
- तेल- 1 टेबलस्पून
- पानी- आटा गूंथने के लिए
- घी या तेल- 1 टेबलस्पून
- सरसों के दाने- 1/2 टीस्पून
- जीरा- 1/2 टीस्पून
- हींग- एक चुटकी
- करी पत्ते- 6-7
- हरी मिर्च- 1-2 (कटी हुई)
दाल ढोकली बनाने की विधि
- दाल ढोकली बनाने के लिए पहले दाल को धोकर कुकर में हल्दी और 1.5 कप पानी के साथ 4 सीटी आने तक पकाएं.
- इसके ठंडा होने के बाद दाल को अच्छे से मसल कर स्मूद कर लें.
- फिर आप गेहूं के आटे में सारे मसाले, नमक और तेल डालकर मिक्स कर लें.
- इसके बाद आप नरम आटा गूंथ लें और ढककर 10 मिनट के लिए छोड़ दें.
- आटे को बेलकर पतली-पतली रोटियां बनाएं और इन्हें चौकोर टुकड़ों में काट लें.
- अब एक कड़ाही में घी गरम करके उसमें राई, जीरा, हींग, करी पत्ता और हरी मिर्च का तड़का लगा दें.
- फिर इसमें टमाटर डालकर थोड़ा भून लें और इसमें पकी हुई दाल, मूंगफली, इमली का गूदा और गुड़ भी मिला लें.
- अब इसमें जरूरत के अनुसार पानी मिलाएं और दाल को उबाल आने तक पका लें.
- दाल में उबाल आने पर ढोकली के टुकड़े को उसमें डाल दें.
- फिर इसे धीमी आंच पर 10-12 मिनट तक पका कर ऊपर से हरा धनिया डालें.
- अंत में नींबू का रस और घी डालकर गरमा गरम परोस दें.
यह भी पढ़ें: Banana Methi Thepla: ब्रेकफास्ट का बदलना है स्वाद तो इस रेसिपी से फटाफट बना लें बनाना मेथी थेपला
यह भी पढ़ें: Egg Paratha Recipe: ब्रेकफास्ट में ट्राई करें स्वाद और पौष्टिकता से भरपूर एग पराठा, आसान है रेसिपी
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rani Thakur
बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




