ePaper

Green Detox Smoothie: ग्रीन डिटॉक्स स्मूदी सेहत और स्वाद का परफेक्ट कॉम्बिनेशन,यहां जाने रेसिपी

Updated at : 21 Mar 2025 4:25 PM (IST)
विज्ञापन
Green Detox Smoothie: ग्रीन डिटॉक्स स्मूदी सेहत और स्वाद का परफेक्ट कॉम्बिनेशन,यहां जाने रेसिपी

Green Detox Smoothie : ग्रीन डिटॉक्स स्मूदी सेहत के लिये काफी फायदेमंद हैं आज ही करें ट्राय.

विज्ञापन

Green Detox Smoothie: अगर आप भी अपनी सेहत को सुधारना चाहते हैं और साथ ही स्वाद का भी आनंद लेना चाहते हैं तो ग्रीन डिटॉक्स स्मूदी आपके लिए बेस्ट स्मूदी बन सकती है. हरी सब्जियों और ताजे फलों से भरपूर यह स्मूदी आपको न केवल स्वस्थ रखेगी बल्कि आपके शरीर को आवश्यक पोषण भी देगी.ऐसे में आज ही आपको जरुरी ट्राय करना चाहिए ग्रीन डिटॉक्स स्मूदी को.यह स्मूदी कुछ मिनटों में ही तैयार हो जाती है.

ग्रीन डिटॉक्स स्मूदी बनाने की रेसिपी

  • 1 कप पालक या केल (हरी पत्तेदार सब्जी)
  • ½ कप खीरा (त्वचा के लिए अच्छा)
  • 1 छोटा टुकड़ा अदरक (हाजमा ठीक रखने के लिए)
  • 1/2 ऐवोकाडो (विटामिन E के लिए)
  • 1/2 नींबू का रस (विटामिन C के लिए)
  • 1 चमच शहद (स्वीटनेस के लिए)
  • 1 कप नारियल पानी या ठंडा पानी

कैसे बनायें

  • सभी सामग्री को एक ब्लेंडर में डालें.
  • अच्छे से ब्लेंड करें, जब तक सारी चीजें अच्छे से मिक्स ना हो जाए.
  • इसे गिलास में डालें और तुरंत पिएं.

वजन घटाने में बेहद सहायक

यह स्मूदी कम कैलोरी और अधिक फाइबर से भरपूर होती है. इस वजह से यह भूख को नियंत्रित करने में काफी मददगार साबित हाेती है.इस स्मूदी की खासियत यह है कि इसको बनाने में कम टाइम लगता है और यह स्वास्थ्य के लिये लाभदायक होती है.

Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार

Also Read :Jaggery Tamarind Chutney Recipes: बिना खजूर के ऐसे बनायें गुड़-इमली की खट्टी-मीठी चटनी,जानें बनाने की सरल रेस्पी

Also Read :Litti Chokha Recipe: होली के रंग में रंगा लिट्टी चोखा, स्वाद ऐसा कि दिल बोले वाह

Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola