ePaper

Greasy Hair Causes: शैम्पू के बाद भी ऑयली बाल? ये 7 बड़ी गलतियां बना रही हैं आपके बालों को ऑइली

Updated at : 24 Jan 2026 8:06 PM (IST)
विज्ञापन
Greasy Hair Causes: शैम्पू के बाद भी ऑयली बाल? ये 7 बड़ी गलतियां बना रही हैं आपके बाल Greasy

Greasy Hair Causes: शैम्पू के बाद भी ऑयली बाल? ये 7 बड़ी गलतियां बना रही हैं आपके बाल Greasy

बाल धोने के बाद भी जल्दी चिपचिपे हो जाते हैं? जानिए Greasy Hair के मुख्य कारण और ऑयली बालों से छुटकारा पाने के आसान उपाय.

विज्ञापन

Greasy Hair Causes: क्या आपके बाल धोने के कुछ ही घंटों बाद फिर से चिपचिपे और तैलीय (Greasy) दिखने लगते हैं? यह समस्या आजकल बहुत आम हो गई है. खासकर बदलती लाइफस्टाइल, गलत हेयर केयर और हार्मोनल बदलाव इसके बड़े कारण हैं. Greasy Hair न सिर्फ लुक खराब करता है बल्कि डैंड्रफ, हेयर फॉल और स्कैल्प इंफेक्शन की वजह भी बन सकता है. आइए जानते हैं Greasy Hair के कारण, इसे रोकने के आसान उपाय.

What is The Main Cause of Greasy Hair? बालों के चिपचिपे होने के मुख्य कारण क्या हैं?

What is The Main Cause of Greasy Hair? बालों के चिपचिपे होने के मुख्य कारण क्या हैं?
What is the main cause of greasy hair? बालों के चिपचिपे होने के मुख्य कारण क्या हैं?

Greasy Hair का सबसे बड़ा कारण है स्कैल्प में नेचुरल ऑयल का अधिक बनना. Sebum बालों को पोषण देता है, लेकिन जब यह ज्यादा बनने लगे तो बाल ऑयली दिखने लगते हैं.

ये हो सकते है कारण:

  • ज्यादा बार बाल धोना – इससे स्कैल्प ज्यादा तेल बनाने लगता है
  • गलत शैम्पू का इस्तेमाल (Heavy या Sulphate वाला शैम्पू का इस्तेमाल ना करें)
  • हार्मोनल बदलाव (Periods, PCOS जैसी समस्या के कारण )
  • स्ट्रेस और नींद की कमी
  • तला-भुना और जंक फूड का ज्यादा सेवन
  • बार-बार बालों को छूना या कंघी करना
  • गंदे ब्रश और तकिए के कवर
  • प्रदूषण और धूल मिट्टी वाली जगह पर आना-जाना

Greasy Hair से बचने के लिए क्या करें?

  • हफ्ते में 2–3 बार ही बाल धोएं
  • Mild और Sulphate-Free Shampoo इस्तेमाल करें
  • Conditioner सिर्फ बालों की लंबाई में लगाएं, स्कैल्प पर नहीं
  • Aloe Vera Gel या Multani Mitti का हेयर पैक लगाएं
  • ज्यादा ऑयलिंग से बचें
  • Balanced Diet और खूब पानी पिएं

Greasy Hair कोई बड़ी बीमारी नहीं है, लेकिन सही केयर न हो तो यह बालों को कमजोर बना सकता है. सही शैम्पू, संतुलित डाइट और स्ट्रेस कंट्रोल से इस समस्या को आसानी से कम किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Hair Care Tips: बदबूदार अंडे के बिना भी हो सकते हैं बाल सिल्की और शाइनी

यह भी पढ़ें: Curry Leaves for Healthy Hair: मजबूत और स्वस्थ बालों के लिए करी पत्ता है बेहद फायदेमंद

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola