गूगल इंजीनियर ने बनाया गीता GPT, भगवद गीता के आधार पर देगा सवालों के जवाब, जानें क्या है इसमें खास
Published by : Shaurya Punj Updated At : 08 Feb 2023 3:32 PM
गीता GPT को गूगल इंडिया के सॉफ्टवेयर इंजीनियर सुकुरु साई विनीत ने बनाया है. इस ऐप से जब आप प्रश्न पूछते हैं तो ये गीता की शिक्षा पर आधारित जवाब देता है.
गूगल इंडिया सॉफ्टवेयर डेवलपर सुकुरु साई विनीत ने गीता जीपीटी ऐप (GitaGPT App)बनाया है जो एक जीपीटी-3-संचालित प्रोग्राम है, जो आपके जीवन के सवालों के समाधान के लिए भगवद गीता का उपयोग करता है.रिपोर्ट के अनुसार लोग प्रश्न पूछने के लिए गीता जीपीटी ऐप (GitaGPT App) का उपयोग कर सकते हैं, जिसका AI चैटबॉट भगवद गीता का अध्ययन करके जवाब देगा.
What if you could talk to the Bhagvad Gita? To Lord Krishna himself?https://t.co/v6svUZ3PWV
the holy Song of God, now in your palms. Welcome to the 21st century. pic.twitter.com/VVMEWEgzzZ
— Vineet (@SaiVineet2) January 28, 2023
गीता GPT को गूगल इंडिया के सॉफ्टवेयर इंजीनियर सुकुरु साई विनीत ने बनाया है. इस ऐप से जब आप प्रश्न पूछते हैं तो ये गीता की शिक्षा पर आधारित जवाब देता है. इसमें “गीता से परमार्श” करने की सुविधा मिलती है.
उदाहरण के लिए, चैटबॉट से ब्रेकअप होने या उससे उबरने आदि से जुड़ी सलाह आदि मांगी जा सकती है. इसके जवाब के लिए चैटबॉट आपको गीता में दिए गए सबसे प्रासंगिक छंद और विश्लेषण के साथ जवाब प्रस्तुत करेगा.
गीता जीपीटी के लाभों में से एक है भगवद गीता व्याख्यानों को उपयोगकर्ता की सटीक पूछताछ और मांगों के अनुसार अनुकूलित करने की इसकी क्षमता है. उदाहरण के लिए, यदि कोई उपयोगकर्ता आंतरिक शांति के मार्ग के बारे में पूछताछ करता है, तो चैटबॉट प्रासंगिक धर्मग्रंथों के साथ-साथ उन्हें अपने जीवन में कैसे लागू किया जाए, इस पर विचार भी प्रदान कर सकता है. इसके अलावा, गीता जीपीटी विशिष्ट स्थितियों पर सलाह दे सकती है, जैसे दुःख से निपटना या किसी के उद्देश्य की खोज करना.
भगवद गीता, अर्जुन और उनके सारथी श्रीकृष्ण के बीच महाभारत के युद्ध में हुए संवाद पर आधारित पुस्तक है. गीता में ज्ञानयोग, कर्म योग, भक्ति योग, राजयोग आदि की चर्चा की गई है. गीता मनुष्य को कर्म का महत्व समझाती है. गीता में मानव जीवन का सार बताया गया है.
इसमें 18 अध्याय और 700 श्लोक हैं. गीता इंसानों को अपना उद्देश्य खोजने और पवित्रता, शक्ति, अनुशासन, ईमानदारी, दया और अखंडता के साथ जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित करती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










