Global Day of Parents 2023: आज है ग्लोबल डे ऑफ पैरेंट्स, जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम

Published by : Shaurya Punj Updated At : 01 Jun 2023 6:39 AM

विज्ञापन

Global Day of Parents 2023: आज यानी 1 जून को विश्व भर में ग्लोबल डे ऑफ पैरेंट्स मनाया जा रहा है. ग्लोबल पैरेंट्स डे यानी वैश्विक माता पिता दिवस के अगर इतिहास पर नजर दौड़ाएं, तो इसकी शुरुआत 1994 में यूएन जर्नल असेंबली में हुई थी.

विज्ञापन

Global Day of Parents 2023:  दुनियाभर में 1 जून को ग्लोबल पेरेंट्स डे मनाया जाता है. यह दिन इसलिए भी खास है क्योंकि हमें इस दिन उन लोगों को स्पेशल फील कराने का मौका मिलता है जिन्होंने हमें जन्म दिया और पाला.  माता-पिता के सम्मान में आयोजित इस दिन को मनाने की आधिकारिक घोषणा साल 2012 में यूएन जनरल असेंबली में की गई थी. इस अवसर पर लोग अपने पेरेंट्स के प्रति सम्‍मान प्रकट करते हैं और उनके बलिदानों के प्रति शुक्रिया अदा करते हैं.

Global Day of Parents 2023: ग्लोबल डे ऑफ पैरेंट्स का इतिहास

ग्लोबल पैरेंट्स डे यानी वैश्विक माता पिता दिवस के अगर इतिहास पर नजर दौड़ाएं, तो इसकी शुरुआत 1994 में यूएन जर्नल असेंबली में हुई थी. ऐसा इसलिए किया गया ताकि माता-पिता का सम्मान किया जा सके. इस दिन को मनाने का आइडिया यूनिफिकेशन चर्च और सेनटेर ट्रेंट लॉट द्वारा समर्थित किया गया था, और इसी के बाद से हर साल इस दिन को मनाया जाने लगा. साल 2012 में ही महासभा द्वारा इस दिन को माता-पिता के सम्मान के रूप में मनाने के लिए चुना गया था.

Global Day of Parents 2023: दुनिया भर में होते हैं विभिन्न कार्यक्रम

माता-पिता का वैश्विक दिवस वह दिन है जिसके माध्यम से बच्चों के जीवन में माता-पिता के महत्व को सेलिब्रेट किया जाता है. माता-पिता की महत्वपूर्ण भूमिका का जश्न मनाने के लिए पूरे दिन दुनिया भर में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. इन कार्यक्रमों में भाषण, संगीत कार्यक्रम और प्रदर्शनियां शामिल रहती हैं. दुनिया भर के माता-पिता को इस आयोजन में भाग लेने और अपने बच्चों के जीवन में उनके द्वारा निभाई गई अद्भुत भूमिका के उत्सव में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है.

Global Day of Parents 2023:  ग्‍लोबल डे ऑफ पेरेंट्स का महत्व

अपने बच्चों के लिए पेरेंट्स हमेशा से त्याग करते आए हैं और कई तरह की परेशानियां उठा हुए अपने बच्चों पर कोई आंच नहीं आने देते हैं. परिवार में एक पारिवारिक माहौल भी पैरेंट्स की बदौलत ही मिलता है. ऐसे में जरूरी है कि हम अपने पैरेंट्स को सम्‍मान लें और उनके जीवन को आसान बनाने में उनकी मदद करें. उन्‍हें एहसास दिलाएं कि वे आपके जीवन में कितना महत्‍व रखते हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola