ePaper

Gita Updesh: अधिक कामनाओं वाला व्यक्ति झेलता है हजारों कष्ट - भगवद गीता से जाने

Updated at : 03 Nov 2025 8:27 AM (IST)
विज्ञापन
Bhagavad Gita Teachings on Happiness - Gita Updesh

Bhagavad Gita Teachings on Happiness - Gita Updesh

भगवद्गीता के इन उपदेशों से जानें कि कैसे इच्छाओं पर नियंत्रण और संतोष से जीवन में मिलती है सच्ची शांति.

विज्ञापन

Gita Updesh: भगवद्गीता सिखाती है कि अत्यधिक इच्छाएं और भौतिक वस्तुओं की लालसा ही मनुष्य के दुखों की जड़ हैं. जब हम अपनी सीमाओं को नहीं पहचानते और हर चीज पाने की चाह रखते हैं, तब हम स्वयं अपने जीवन में दुख और अशांति को आमंत्रित करते हैं.

Gita Updesh: गीता के उपदेशों में कहा गया है कि-

Bhagavad gita motivation in hindi

1. धन और कामनाओं पर भरोसा रखने वाले को नहीं मिलता ईश्वर का राज्य

जो धन पर भरोसा रखते हैं और विभिन्न कामनाओं की उपासना करते हैं, उनके लिए परमेश्वर के राज्य में प्रवेश करना ऊंट के सुई के छेद से निकलने से भी कठिन है.
गीता सिखाती है कि जब व्यक्ति का मन केवल धन और भौतिक सुखों में फंसा रहता है, तो वह आध्यात्मिक मार्ग से भटक जाता है.

2. जो वस्तु हमारी है, वह हमें अवश्य मिलेगी

जो वस्तु हमारी है, वह हमें अवश्य मिलेगी, उसे कोई दूसरा नहीं ले सकता.
इसलिए इंसान को लोभ और लालच में पड़ने के बजाय अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए. संतोष ही जीवन का सबसे बड़ा सुख है.

3. इच्छाओं का त्याग ही मोक्ष का मार्ग है

भोग और संग्रह की इच्छा केवल पाप का कारण बनती है.
गीता कहती है कि इच्छाओं का त्याग करने से ही मनुष्य मोक्ष के मार्ग पर चल सकता है. जब मन इच्छाओं से मुक्त होता है, तभी सच्ची शांति प्राप्त होती है.

गीता का सार यही है – कर्म करते रहो, फल की चिंता मत करो. जीवन में जितना कम हम इच्छाओं से बंधेंगे, उतनी ही अधिक शांति और सुख का अनुभव करेंगे.

Also Read: Vidur Niti: एक गलती जो पलभर में मिटा देती है जीवनभर की कमाई हुई इज्जत

Also Read: Chanakya Niti: अमीर बनने के 7 नियम – आचार्य चाणक्य ने बताया अमीरों के पास क्यों होता है इतना पैसा

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola