सदाबहार की खुशबू से महक उठेगा आपका घर आंगन, बस आजमाने होंगे ये टिप्स

सदाबहार का पौधा लगाने के टिप्स (Image-Gemini)
Gardening Tips For Sadabahar: घर में सदाबहार का पौधा लगाने के लिए हम यहां कुछ जरूरी टिप्स दे रहे हैं. इस टिप्स को फॉलो करके आप पौधे को हमेशा हरा-भरा रख सकते हैं.
Gardening Tips For Sadabahar: घर की बालकनी और गार्डन में लगे कई सारे पौधे औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं. इन्हीं में से एक है सदाबहार फूल का पौधा. यह फूल दिखने में तो खूबसूरत होता है. इसकी खुशबू भी वातावरण को खुशनुमा कर देती है. सदाबहार का पौधा बहुत सारे लोगों के घर में देखने को मिलता है. अगर आप भी अपने घर में इस खूबसूरत फूल वाले पौधे से सजाना चाहते हैं तो हम आपको गार्डनिंग टिप्स देते हैं. इससे पौधा हमेशा हरा-भरा रहेगा.
बीजों की अच्छी क्वालिटी
घर में इस पौधे को लगाने के लिए अच्छी क्वालिटी के बीजों को लेना बहुत जरूरी है. साथ ही मिट्टी, खाद, गमला और पानी की मदद से आप घर पर आसानी से सदाबहार का पौधा उगा सकते हैं. ये पौधे हमेशा हरे-भरे रहेंगे.
मिट्टी में खाद मिलाएं
इस फूल के बीज या पौधे को उगाने के लिए सबसे पहले मिट्टी को फोड़कर धूप में रख दें. फिर मिट्टी में ऑर्गेनिक यानी जैविक खाद मिले दें. इस मिक्सचर को गमले में भर कर इसमें सदाबहार का बीज या पौधा लगाएं.
यह भी पढ़ें: Planting Tips: हरा भरा हो जाएगा बालकनी में रखा मनी प्लांट, बस गमले में डालनी होगी ये चीज
नर्सरी से बीज खरीदना जरूरी
सदाबहार के बीज और पौधे किसी भी नर्सरी में बहुत आसानी से मिल जाते है. अच्छी क्वालिटी का बीज या पौधे का चुनाव करके आप अपने गार्डन को एकदम हरा-भरा रख सकते हैं. पौधे अगर हेल्दी रहेंगे तो उसमें बहुत सारे फूल खिलते रहेंगे.
ऐसे करें देखभाल
इस पौधे को हमेशा हरा-भरा रखने के लिए समय-समय पर खाद और पानी डालना जरूरी होता है. इसके छोटे पौधे को तेज धूप में बिल्कुल ना रखें. सदाबहार का पौधा 4 इंच तक होने के बाद ही इसे धूप में रखना बेहतर रहता है.
यह भी पढ़ें: Papaya Growing Tips: घर पर आसानी से उगाएं पपीते का पौधा, बाजार जाने की झंझट हो जाएगी खत्म
यह भी पढ़ें: हरे भरे हो जाएंगे बालकनी में रखें पौधे, बस आजमाएं ये टिप्स
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rani Thakur
बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




