Free Transport Countries: विश्व के वैसे शहर जहां की ट्रांस्पोर्ट फैसिलिटी है सस्ती, क्या आप हैं घूमने को तैयार

Published by : Shaurya Punj Updated At : 17 Jul 2023 10:44 AM

विज्ञापन

Free Transport Countries: ऐसे कई देश कई देश ऐसे हैं, जहां ट्रांसपोर्ट सर्विस फ्री है. ऐसे में अगर आफ यहां घूमने जाते हैं तो आपको यहां ट्रांसपोर्ट पर पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा. तो जानते हैं कि उन देशों के बारे में, जहां घूमना फिरना फ्री में भी हो सकता है.

विज्ञापन

Free Transport Countries: घूमने का शौक कई लोगों को होता है. किसी भी देश या शहर में घूमने के लिए वहां कि ट्रांस्पोर्ट फैसिलिटी का अच्छा होना बहुत जरूरी है. अक्सर लोगों को मानना होता है कि विदेश घूमने जाते हैं तो काफी पैसे खर्च होते हैं. लेकिन, कई देश ऐसे भी हैं, जहां घूमने के लिए आपको ज्यादा पैसे की आवश्कता नहीं होती है और अब कम बजट में भी उन देशों की ट्रिप पूरी कर सकते हैं, खासकर ऐसे कई देश भी हैं जहां कि परिवहन सेवा काफी अच्छी है.  इसके अलावा कई देश ऐसे भी हैं, जहां ट्रांसपोर्ट सर्विस फ्री है. ऐसे में अगर आफ यहां घूमने जाते हैं तो आपको यहां ट्रांसपोर्ट पर पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा.  तो जानते हैं कि उन देशों के बारे में, जहां घूमना फिरना फ्री में भी हो सकता है और आफ बिना किसी खर्चे के उन देशों में मजे से घूम सकते हैं.

कनाडा

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, कनाडा के चंबली और आस-पास के कस्बो में 2012 से फ्री ट्रांसपोर्टेशन की व्यवस्था है. इस सुविधा के जरिए सड़क की भीड़ को कम किया गया है और ग्रीन हाउस गैस का उत्सर्जन भी काम कम हुआ है.  चंबली के उपनगर और मॉन्ट्रियल के दक्षिण तट में कई नगर पालिकाएं 2012 से निवासियों को फ्री में ट्रांसपोर्ट में घूमने का अवसर दे रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इस सेवा न केवल सड़क की भीड़ को कम करने में मदद की है, बल्कि गैस उत्सर्जन को भी कम किया है।

लक्समबर्ग

साल 2020 से लक्समबर्ग ने भी वहां के निवासियों के लिए फ्री ट्रांसपोर्ट की सुविधा शुरू कर दी है. यहां ट्रेनों, ट्रामों और बसों के किराए को हटा लिया गया है। फ्री किए जाने का मुख्य कारण पर्यावरण का संक्षरण और कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना हैं। देश के मुफ्त सार्वजनिक परिवहन को शुरू करने और प्राथमिकता देने के फैसले में पर्यावरण संबंधी चिंताओं ने प्रमुख भूमिका निभाई है. लक्समबर्ग की ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन का लगभग आधे से ज्यादा हिस्सा परिवहन से आता हैं। यह ऐलान इस उम्मीद के साथ किया गया है कि लक्समबर्ग के 65% से अधिक लोग 2025 में साल 2017 के 73% की तुलना में काम पर जाने के लिए अपनी कार का उपयोग करेंगे.

पर्थ, ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में फ्री ट्रांसपोर्ट सुविधा है.  पर्थ शहर में एक जगह के अंदर फ्री सेवा उपलब्ध है. यह डेस्टिनेशन अपने लोगों को मुफ्त पब्लिक ट्रांसपोर्ट सर्विस भी प्रदान करता है. हालांकि, पर्थ शहर में एक निश्चित क्षेत्र के भीतर मुफ्त बस सेवा उपलब्ध है. जैसे, उक्त सेवा से लाभ उठाने के इच्छुक लोगों को उस विशिष्ट क्षेत्र के भीतर अपनी यात्रा शुरू या समाप्त करना आवश्यक है, अन्यथा, उन्हें अपनी यात्रा के लिए भुगतान करना होगा.

अवेस्ता, स्वीडन

स्वीडन के अवेस्ता शहर में भी फ्री पब्लिक ट्रांसपोर्ट सुविधा लोगों को मिलती है. यहां यह सुविधा कई वर्षों से दी जा रही है. ड्युस्बरी में लोग 2009 से फ्री ट्रांसपोर्ट सर्विस का फायदा उठा रहे हैं. वे मुफ्त टाउन बस (Free Town Bus) का उपयोग करते हैं, जो एक मुफ्त बस सेवा है. इसे मुफ्त सिटी बस (Free City Bus) नाम से भी जाना जाता है. आप भी यहां फ्री में यात्रा कर सकते हैं.  

मैरीहैमन, फिनलैंड

मैरीहैमन आलैंड की राजधानी है, जो एक स्वायत्त द्वीप है और फिनलैंड गणराज्य के अंतर्गत आता है. रिपोर्ट्स के अनुसार,  यहां आगंतुकों और निवासियों को फ्री पब्लिक ट्रांसपोर्ट सुविधा मिलती है.

क्लेम्सन, यूएसए

दक्षिण कैरोलिना में, क्लेम्सन, क्लेम्सन यूनिवर्सिटी, पेंडलटन, सेंट्रल और सेनेका में भी यह सुविधा शुरू कई गई है और इन सर्विस को कैट बस के रुप में जाना जाता है. यहां दक्षिण कैरोलिना के क्लेम्सन में भी ट्रांसपोर्ट फ्री सेवा दी गई है, आमतौर पर कैट बस के रूप में जाना जाता है. ये सेवा 1996 में शुरू की गई थी, जो आठ मार्गों पर चलती है.

ड्युस्बरी, यूके

ड्युस्बरी में लोग 2009 से फ्री ट्रांसपोर्ट सर्विस का फायदा उठा रहे हैं. वे FreeTownBus का उपयोग करते हैं, जो एक मुफ्त बस सेवा है. आप भी यहां फ्री में यात्रा कर सकते हैं. फ्रीसिटीबस के नाम से भी जानी जाने वाली यह सेवा वेस्ट यॉर्कशायर काउंटी के अन्य कस्बों और शहरों में भी जाती है.

डिसक्लेमर: खबर में दी गई सारी जानकारी इंटरनेट के माध्यम से एकत्रित की गई है. अत: किसी भी डेस्टिनेशन में जाने से पहले खुद से जांच परख अवश्य करें और विशेषज्ञों की सलाह लें. prabhatkhabar.com ऊपर लिखे गए किसी भी दावे की पुष्टि नहीं करता. हमारी खबर किसी भी तरह के मादक पदार्थ के सेवन को बढ़ावा नहीं देता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola