World Cancer Day 2024: कैंसर से बचना है तो इन 5 चीजों को करें अपने डायट में शामिल, आज से ही करें फॅालो

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Feb 2024 10:34 AM

विज्ञापन

Bhakshak. Sai Tamhankar in Bhakshak. Cr. Courtesy of Netflix © 2024

कैंसर आज के समय में एक ऐसी समस्या है जिससे लाखों लोग जूझ रहे हैं. इस बीमारी से बचाव के लिए खुद को हेल्थी रखना बेहद जरूरी है. ऐसे में ये हैं ऐसे 5 फूड आइटम्स जिन्हें आप कैंसर से बचाव के लिए अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं.

विज्ञापन
undefined

कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिससे हर साल दुनियाभर में लाखों मौतें होती है. हर साल 4 फरवरी को वर्ल्ड कैंसर डे के रूप में मनाया जाता है . इस खास दिन पर विश्वभर के लोग साथ मिलकर कैंसर से लड़ने और इस बिमारी को रोकने के लिए एक दूसरे को प्रेरित करते हैं.

undefined

वर्ल्ड कैंसर डे को मनाने के पीछे एक खास उद्देश्य होता है और साथ ही हर साल इस दिन के लिए एक खास थीम भी रखा जाता है. इस साल का थीम ‘क्लोज दी केयर गैप: एवरीवन डिज़र्व्स एक्सेस टू कैंसर केयर’ रखा गया है.

undefined

कैंसर जैसी बीमारी से बचने का सबसे सरल उपाय है हेलदी लाइफ्स्टाइल और अच्छा खानपान. ऐसे में ये हैं ऐसे 5 फल जो कैंसर के खतरे को कम करने में मदद करते हैं.

undefined

सेब

सेब एक ऐसा फल है जिसकी सलाह सदियों से डॉक्टर देते आए हैं. प्रत्येक सेब में केवल 60 कैलोरी होती है, जो आपको कैलोरी की मात्रा के हिसाब से अधिक पोषण प्रदान करती है. आपको सेब के सबसे अधिक स्वास्थ्य लाभ तब मिलते हैं जब आप उन्हें कच्चा और बिना छिला हुआ खाते हैं. जूस, साइडर और सेब की चटनी उतने स्वास्थ्यवर्धक नहीं हैं क्योंकि सेब को पकाने और प्रसंस्करण करने से मूल्यवान पोषक तत्व निकल जाते हैं.

Also Read: World Cancer Day 2024: इतिहास से लेकर इस साल के थीम तक, यहां पाएं हर जानकारी
undefined

सेब में पॉलीफेनल मौजूद होता है तो एक एंटी कैंसर तत्व है. ऐसा माना जाता है कि रोजाना सेब का सेवन करने से हमारे शरीर में हेल्थी सेल्स की मात्रा बढ़ती है जिससे हमारा शरीर मजबूत होता है.

undefined

ब्रोकोली

ब्रोकोली एक ऐसी सब्जी है जो सल्फोराफेन से भरपूर होती है, जो शक्तिशाली कैंसर रोधी गुणों से भरपूर माना जाता है.इसके रोजाना सेवन से कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा कम हैता है. प्रति सप्ताह कुछ बार अपने आहार में ब्रोकोली शामिल करने से कैंसर से लड़ने में लाभ मिल सकता है.

undefined

गाजर

गाजर के बारे में लोग जानते हैं कि ये हमारी आंखों की रौशनी के लिए फायदेमंद होता है लेकिन ये आंखों के साथ ही हमारे शरीर के लिए कई अन्य फायदे भी लाता है. माना जाता है कि इसका सेवन करने से पेट, प्रोस्टेट, और फेफड़ों के कैंसर से बचाव मिलता है. इसे आप नाश्ते में या साइड डिश के रूप में अपने खाने में शामिल कर सकते हैं.

undefined

फैटी फिश

फैटी मछलियाँ, जैसे सैल्मन, मैकेरल और एंकोवी, विटामिन बी, पोटेशियम और ओमेगा -3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. शोध से पता चलता है कि मछली से प्राप्त ओमेगा-3 फैटी एसिड स्तन कैंसर के खिलाफ प्रभावी होता है.

undefined

अंगूर

लाल अंगूर की खाल में पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट रेसवेराट्रोल कैंसर से लड़ने में कारगर साबित हुआ है. अंगूर और अंगूर के बीज में फ्लेवोनोल्स, फेनोलिक एसिड, एंथोसायनिन (लाल और बैंगनी अंगूर में), प्रोएंथोसायनिडिन और कैटेचिन जैसे अन्य पोषक तत्व भी होते हैं, जिनमें से सभी में एंटीऑक्सिडेंट और कैंसर से लड़ने वाले गुण होते हैं. अपने आहार में अंगूर को शामिल करने से आपकी पोषण बढ़ती है.

रिपोर्ट- पुष्पांजलि

Also Read: Weight Loss Tips: सर्दियों में आसानी से करना चाहते हैं बॉडी फैट को कम, तो रोज सुबह पिएं ये ड्रिंक्स
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola