Remove to Unwanted Moles: बिना सर्जरी के हटाएं अनचाहे तिल, करें ये घरेलू उपाय

Updated:
विज्ञापन

Remove to Unwanted Moles

Remove to Unwanted Moles: चेहरे पर नजर आने वाले तिल कभी कभार हमारी खूबसूरती पर गहरा असर डालता है. इसे हटाने के लिए कई बार सर्जरी का सहारा लेना पड़ता है, ऐसे में घरेलू नुस्खे आजमा कर भी तिल मस्सों को जड़ से खत्म कर सकते हैं.

विज्ञापन

Remove to Unwanted Moles: ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार हमारे शरीर में मौजूद तिल हमारे साथ होने वाली शुभ अशुभ घटना से संबंधित होते हैं और इससे व्यक्ति के व्यक्तित्व का भी पता चलता है. लेकिन अगर आपके शरीर पर अनचाहे तिल निकल जाए तो यह आपकी खूबसूरती को भी प्रभावित करते हैं. अगर आप भी अनचाहे तिलों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इन घरेलू उपायों को अपना सकते हैं.

विज्ञापन

नारियल तेल का करें इस्तेमाल

नारियल तेल त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है. जहां पर तिल है. वहां पर हल्के हाथ से तेल मालिश करने पर आपके तिल का रंग हल्का हो जाएगा और तिल धीरे-धीरे गायब हो जाएगा.

प्याज और लहसुन का इस्तेमाल

प्याज का रस लगाने से मस्सा हट जाता है और वही लहसुन का रस तिल हटाने के लिए उपयोग किया जाता है.

अलसी के तेल का करें इस्तेमाल

अलसी के तेल से भी तिल और मस्सा से छुटकारा पाया जा सकता है. इसके लिए अलसी के बीज को पीस लें और उससे निकलने वाले तेल में शहद मिलाकर मिश्रण बना लें इस मिश्रण को चार-पांच दिन तक लगाएं.

also read: Vastu Tips for Married Women: विवाहित महिलाएं भूलकर न लगाएं काली…

also read: Skin care tips: चमकती त्वचा के लिए कच्चे दूध का इस्तेमाल कैसे करें

आलू का करें इस्तेमाल

मस्सा या तिल के स्थान पर आलू को काटकर उसकी कटी हुई फांक रखें. इसे धीरे-धीरे तिल या मस्सा वाले स्थान पर रगड़े यह प्रक्रिया दिन में तीन से चार बार करें. इससे मस्सा सुख करके गिर जाएगा तथा तिल गायब हो जाएगा.

शहद और हल्दी का इस्तेमाल

अनचाहे तिल हटाने के लिए एक चम्मच शहद में एक चुटकी हल्दी मिलाए और मिश्रण बना लें. इस मिश्रण को तिल पर लगाए और 15 मिनट बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola